फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani wealth increased Companies shares jumped after fallout over Hindenburg Research report

Adani Group: उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़ी, कंपनियों के शेयर चढ़े

Thu, 09 Feb 2023 06:30 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 09 Feb 2023 06:30 AM IST
सार

Adani Group: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 64.9 अरब डॉलर पहुंच गई। अमीरों की सूची में वह 17वें स्थान पर बने हुए हैं। पिछले दो कारोबारी सत्रों में समूह की कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में करीब 70,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई हो चुकी है।

विज्ञापन
Gautam Adani wealth increased Companies shares jumped after fallout over Hindenburg Research report
Gautam Adani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त में बंद हुए। अदाणी इंटरप्राइजेज में करीब 20% की तेजी रही। कुल सात कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। तीन में गिरावट रही। इसके साथ ही समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 64.9 अरब डॉलर पहुंच गई। अमीरों की सूची में वह 17वें स्थान पर बने हुए हैं। पिछले दो कारोबारी सत्रों में समूह की कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में करीब 70,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई हो चुकी है।

विज्ञापन


टोटल एनर्जीज ने रोकी 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन साझेदारी
अदाणी समूह के सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने कहा कि उसने 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में समूह के साथ साझेदारी फिलहाल रोक दी है। समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोप लगाने के बाद टोटल एनर्जीज ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


अदाणी विल्मर का मुनाफा 16 फीसदी बढ़ा
अदाणी विल्मर का एकीकृत मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16 फीसदी बढ़कर 246.16 करोड़ रुपये पहुंच गया। कुल आय 14,398.08 करोड़ से बढ़कर 15,515 करोड़ रुपये पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed