फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani third richest, surpasses Bernard Arnault, know all about

Adani Third Richest: गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा

Tue, 30 Aug 2022 08:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Aug 2022 08:52 AM IST
सार

विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले वे पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। 

विज्ञापन
Gautam Adani third richest, surpasses Bernard Arnault, know all about
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड रच दिया है। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। अदाणी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है। 

बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन, जिसे आमतौर पर LVMH के रूप में जाना जाता है, के सह संस्थापक हैं। एलवीएमएच लक्जरी फैशन की दुनिया का विश्व का अग्रणी नाम है। अदाणी धनपतियों की दौड़ में देश के मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी व चीन के जैक मा एशिया के दो अन्य बड़े रईस हैं, लेकिन वे अदाणी की तरह यह मुकाम हासिल नहीं कर सके हैं। 

अदाणी समूह के संस्थापक हैं गौतम
गौतम अदाणी अदाणी समूह के संस्थापक हैं। यह समूह देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है। यह देश का सबसे बड़ा कोयला कारोबारी भी है। समूह की कंपनी के पास देश के कई एयरपोर्ट के संचालन का काम भी है। अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 रईसों की सूची में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

पिछले माह किया एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने का एलान
अदाणी समूह ने पिछले सप्ताह एनडीटीवी में 29 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी का एलान कर सबको चौंका दिया था। समूह की एक कंपनी यह अधिग्रहण करने जा रही है, हालांकि एनडीटीवी ने कहा है कि यह खरीदी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी के बाद ही हो सकेगी। अदाणी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनी  विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एनडीटीवी की एक प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के 99.99 फीसदी शेयर खरीदने की पेशकश की है। इसमें कुछ कानूनी पेचीदगियां हैं। यानी एनडीटीवी में 29 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी समूह की कंपनी आरआरपीआर को खरीदकर हासिल करेगी, इसे सेबी की मंजूरी मिलना है। 



बिल गेट्स को पिछले माह पछाड़ा
गौतम अदाणी ने पिछले माह माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दान करने के कारण आई है। 

अंबानी को फरवरी में पीछे छोड़ा था
अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 60 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह देश के अन्य रईसों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। इसी साल फरवरी में गौतम अदाणी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed