{"_id":"68da2e2afd546fea440d8bd6","slug":"gautam-adani-son-visit-zubeen-garg-s-home-in-assam-s-guwahati-to-pay-homage-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: अदाणी समूह के मुखिया बेटे जीत संग पहुंचे जुबिन गर्ग के घर, परिजनों से मिल दी दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: अदाणी समूह के मुखिया बेटे जीत संग पहुंचे जुबिन गर्ग के घर, परिजनों से मिल दी दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि
Mon, 29 Sep 2025 12:31 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:31 PM IST
सार
Adani Group: एक अधिकारी ने बताया कि अदाणी और उनके बेटे ने यहां काहिलीपारा इलाके में गर्ग के आवास पर लगभग आधा घंटा बिताया और उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग से मुलाकात की। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अदाणी समूह के प्रमुख और उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके बेटे जीत अदाणी ने रविवार को असम के गुवाहाटी में दिवंगत गायक-संगीतकार ज़ुबीन गर्ग के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद शुक्रवार को सोमवार को गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा, "कल, गुवाहाटी में, मैं ज़ुबीन गर्ग के परिवार से मिला, जो एक सच्चे दिग्गज थे। इनका संगीत पूर्वोत्तर की धड़कन बन गया और जिनका लोगों के प्रति प्रेम पीढ़ियों तक हमेशा गूंजता रहेगा। उनका संगीत और उनकी यादें लाखों लोगों को प्रेरित करती रहें, और उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।"
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अदाणी और उनके बेटे ने यहां काहिलीपारा इलाके में गर्ग के आवास पर लगभग आधा घंटा बिताया और उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग से मुलाकात की। व्यवसायी अदाणी समूह के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात करीब 9 बजे वहां पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, "गौतम अदाणी और उनके बेटे जीत असम की इस महान हस्ती को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने आए थे। वे कुछ देर गरिमा के साथ बैठे और गायिक के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया।" गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मृत्यु हो गई थी।