{"_id":"619f15d65d10ed0f6075cb96","slug":"gautam-adani-reached-equal-to-mukesh-ambani-in-networth-reliance-industries-adani-group-share-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडाणी Vs अंबानी: संपत्ति के माामले में मुकेश अंबानी के बराबर गौतम अडाणी, दोनों की दौलत 6.63 लाख करोड़ रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अडाणी Vs अंबानी: संपत्ति के माामले में मुकेश अंबानी के बराबर गौतम अडाणी, दोनों की दौलत 6.63 लाख करोड़ रुपये
Thu, 25 Nov 2021 10:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:34 AM IST
सार
Adani Wealth Equal To Ambani: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में इस साल 2021 में तेज इजाफा देखने को मिला है। आलम ये है कि अब अडाणी संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बराबरी पर आ गए हैं।
विज्ञापन
gautam adani, mukesh ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अणाडी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में इस साल 2021 में तेज इजाफा देखने को मिला है। आलम ये है कि अब अडाणी संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बराबरी पर आ गए हैं। वर्तमान में दोनों की दौलत 89 अरब डॉलर या 6.63 लाख करोड़ रुपये है। अब तक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी थे लेकिन अब इस पायदान पर अंबानी के साथ अडाणी खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
अडाणी की कंपनियों का पूंजीकरण 10 लाख करोड़
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अडाणी ग्रुप की कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि, भले ही बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज अडाणी ग्रुप से अभी भी आगे हो, लेकिन गौतम अडाणी की अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनियों में अंबानी की हिस्सेदारी से अधिक है।
विज्ञापन
कंपनियों में अडाणी की 71 फीसदी हिस्सेदारी
ग्रुप की कंपनियों की हिस्सेदारी की बात करें तो अडाणी समूह की कंपनियों में गौतम अडाणी की हिस्सेदारी 70.59 फीसदी है। अडाणी की तीन कंपनियों में हिस्सेदारी 74.92 फीसदी, एक कंपनी में 74.80 फीसदी है। इसकी तुलना में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी 50.61 फीसदी है। वहीं व्यक्ति या कॉर्पोरेशन की संपत्ति में से देनदारियों को घटाने के बाद आई वैल्यू यानी नेट वर्थ के हिसाब से दोनों अब बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
बुधवार को अंबानी के बराबर पहुंचे अडाणी
गौरतलब है कि अडाणी समूह की कंपनियों में बुधवार को ग्रॉस मार्केट कैप में 12,000 करोड़ रुपये और नेट मार्केट कैप में 4,250 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.76 फीसदी की तेजी के साथ 1754.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके चलते संपत्ति में हुए इजाफे के बाद अडाणी मुकेश अंबानी की बराबरी पर पहुंच गए।
रिलायंस के शेयरों में गिरावट
बुधवार को रिलायंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद से रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को बीएसई पर रिलायंस का शेयर 1.48 फीसदी टूटकर 2,350.90 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर की कीमत घटने के चलते अंबानी को करीब 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।