फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani networth down now 25th richest person of the world

गौतम अडाणी: संपत्ति में भारी गिरावट, 19 दिन में गंवाए 21.80 अरब डॉलर, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Mon, 05 Jul 2021 12:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 05 Jul 2021 12:55 PM IST
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 80.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में सबसे अमीर शख्स हैं। अडाणी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अडाणी 25वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Gautam Adani networth down now 25th richest person of the world
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group

विस्तार

पिछले सप्ताह अडाणी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इसकी वजह से समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति अब घटकर 55.2 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, वे अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 25वें नंबर पर हैं। पिछले हफ्ते अडाणी इस सूची में 10 स्थान नीचे खिसके हैं। वहीं कुछ ही दिन पहले वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच गए थे। 14 जून को अडाणी की संपत्ति 77 अरब डॉलर थी। लेकिन 14 जून को आई एक मीडिया रिपोर्ट के बाद उनके समूह के शेयरों में काफी गिरावट आई। 14 जून से दो जुलाई तक उनकी संपत्ति में 21.8 अरब डॉलर यानी करीब 1,62,406 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

विज्ञापन


एशिया के चौथे सबसे अमीर शख्स अडाणी 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो 80.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे एशिया में सबसे अमीर शख्स हैं और पूरी दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। चीनी कारोबारी झोंग शानशान 66.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे और मा हुआतेंग 57.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। अडाणी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 203 अरब अमेजन
2. एलन मस्क 186 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
3. बर्नार्ड अर्नाट 172 अरब LVMH
4. बिल गेट्स 148 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 132 अरब फेसबुक
6. लैरी पेज 114 अरब गूगल 
7. सर्जी ब्रिन 110 अरब गूगल
8. वॉरेन बफेट 101 अरब बर्कशायर हैथवे
9. स्टीव वाल्मर 99.8 अरब माइक्रोसॉफ्ट
10. लैरी एलिसन 99.4 अरब ऑरेकल
 

इसलिए कम हुई अडाणी की संपत्ति
दअसल पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई। लेकिन अडाणी समूह ने साफ कहा है कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज किए हैं। इनके पास अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है और निवेश करने वाले समुदाय को जानबूझकर गुमराह करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed