फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani networth became second richest person of Asia again Mukesh Ambani on top

कामयाबी: चीनी कारोबारी को पछाड़कर दोबारा एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बनें अडाणी, इतनी हुई संपत्ति

Thu, 02 Sep 2021 02:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 02 Sep 2021 02:39 PM IST
सार

गौतम अडाणी एक बार फिर से एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। पिछले कुछ दिनों से अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों से निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Gautam Adani networth became second richest person of Asia again Mukesh Ambani on top
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group

विस्तार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर से एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। संपत्ति के मामले में उन्होंने चीन के कारोबारी झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। अडाणी अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 14वें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन


इतनी है अडाणी की संपत्ति
गौतम अडाणी अब 71.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से गौतम अडाणी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। अडाणी पावर, अडाणी गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पिछले 10 दिनों से जोरदार उछाल आया है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर में पांच फीसदी का अपर सर्किट भी लगा। मुकेश अंबानी और झोंग शानशान की संपत्ति क्रमश: 87.8 अरब डॉलर और 66.6 अरब डॉलर है।
विज्ञापन


दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 201 अरब अमेजन
2. एलन मस्क 199 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
3. बर्नार्ड अर्नाट 167 अरब LVMH
4. बिल गेट्स 153 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 142 अरब फेसबुक
6. लैरी पेज 129 अरब गूगल 
7. सर्जी ब्रिन 125 अरब गूगल
8. स्टीव वाल्मर 108 अरब माइक्रोसॉफ्ट
9. वॉरेन बफेट 104 अरब बर्कशायर हैथवे
10. लैरी एलिसन 104 अरब ऑरेकल

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर्स में दोबारा तेजी दिखी जा रही है। मालूम हो कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई थी। लेकिन अडाणी समूह ने साफ कहा था कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज किए हैं। इनके पास अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है और निवेश करने वाले समुदाय को जानबूझकर गुमराह करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed