फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani added most wealth over last one year says M3M Hurun Global Rich List 2022

Hurun Rich List: पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी, हर हफ्ते की 6000 करोड़ रुपये की कमाई

Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
सार

हुरुन इंडिया के अनुसार अडानी समूह के चेयरमैन की संपत्ति में पिछले एक साल में 153 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Gautam Adani added most wealth over last one year says M3M Hurun Global Rich List 2022
गौतम अडानी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाई है। एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार अडानी ने पिछले साल हर सप्ताह अपनी संपत्ति में छह हजार करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान उनकी संपत्ति में 49 अरब डालर (लगभग 3733 अरब 97 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये) का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। उनकी कुल संपत्ति 81 अरब डॉलर (6172 अरब 68 करोड़ 60 लाख रुपये) है। वह मुकेश अंबानी से पीछे हैं जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। 
विज्ञापन


103 अरब डॉलर (लगभग 7849 अरब 21 करोड़ 80 लाख रुपये) की संपत्ति वाले अंबानी अकेले भारतीय हैं जिन्हें 2022 एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के शीर्ष 10 में जगह मिली है। अंबानी की संपत्ति में पिछले एक साल में 24 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को भी लिस्ट में मिली जगह
नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में पहली बार शामिल होने वालों में सबसे अमीर हैं। उनकी संपत्ति 7.6 अरब डॉलर (लगभग 579 अरब 17 करोड़ 32 लाख रुपये) है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कुल 215 अरबपति हैं। साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश भी बना हुआ है।


चीन में अरबपतियों की संख्या 1133 और अमेरिका में 716 है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर पांच साल में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो रही है।

पिछले 10 वर्षों के दौरान भारतीय अरबपतियों ने अपनी कुल संपत्ति में लगभग 700 अरब डॉलर जोड़े हैं। यह राशि स्विट्जरलैंड की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के बराबर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जीडीपी का दोगुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed