फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gas leakage from crude oil well in Assam that was continuing for 16 days has been controlled

ONGC: असम में कच्चे तेल के कुएं से 16 दिनों से जारी गैस रिसाव पर पाया गया काबू; मंत्री ने सुनाई राहत भरी खबर

Fri, 27 Jun 2025 02:23 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 27 Jun 2025 02:23 PM IST
सार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि शिवसागर जिले के कुएं नंबर आरडीएस- 147ए से हो रहे गैस रिसाव पर ओएनजीसी ने पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। औएनजीसी बिना किसी जनहानि के कुएं को बंद करने में कामयाब हुई है। 12 जून से कुएं से गैस रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद आसपास के निवासियों को स्थानांतरित होने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
 

विज्ञापन
Gas leakage from crude oil well in Assam that was continuing for 16 days has been controlled
हरदीप सिंह पुरी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने असम के सिवसागर जिले के कुएं नंबर आरडीएस- 147ए  के गैस रिसाव को सफलतापूर्वक नियंत्रण कर लिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। मंत्री ने सोशल मीडिाय एक्स पर इससे संबंधित के पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि गैस ब्लोआउट को सुबह 11:15 बजे नियंत्रण किया कर लिया गया। यह रिसाव 12 जून से शुरू हुआ था और सभी बेहतरीन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इसे कम से कम समय में सफलतापूर्वक कैप कर दिया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CRISIL: अच्छे मानसून से बढ़ेगा चीनी उत्पादन, कीमतें सीमित दायरे में रहेंगी, क्रिसिल की रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन

 

बिना किसी जनहानि के पाया गया नियंत्रण - मंत्री

उन्होंने कहा कि ओएनजीसी की संकट प्रबंधन टीम ने अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद से इस यह कार्य पूरी सावधानी, सर्वोत्तम तकनीकों और उच्च स्तरीय सुरक्षा उपायों के साथ बिना किसी चोट, दुर्घटना या आग के संपन्न किया। पेट्रोलियम मंत्री ने जमीनी स्तर पर टीम को सहयोग देने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य सरकार के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत ने जवाब में कहा कि सबसे बढ़कर मैं शिवसागर के बहादुर पुरुषों और महीलाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इन लोगों ने पिछले दो सप्ताहों से असाधारण स्तर की दृढ़ता दिखाई और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ भरपूर सहयोग किया। 

16 दिन से हो रहा था गैस रिसाव 

12 जून को शिवसागर जिले के बारीचुक भटियापार में ओएनजीसी के कुएं नंबर आरडीएस-147ए में सर्विसिंग ऑपरेशन के दौरान गैस विस्फोट की घटना हुई थी। कुएं से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को वहां से स्थानांतरित कर दिया गया। महारत्न ओनजीसी भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी है, जो घरेलू उत्पादन में लगभग 71 प्रतिशत का योगदान देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed