{"_id":"64f9bfaa901094cb8d06f0ba","slug":"g20-summit-union-ministers-of-state-assigned-responsibilities-to-receive-foreign-delegates-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: वीके सिंह करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की अगवानी; सुनक के स्वागत का जिम्मा अश्विनी चौबे को","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
G20 Summit: वीके सिंह करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की अगवानी; सुनक के स्वागत का जिम्मा अश्विनी चौबे को
Thu, 07 Sep 2023 06:13 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 07 Sep 2023 06:13 PM IST
सार
G20 Summit: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का दोपहर 12:30 बजे राज्य मंत्री दर्शना जरदोश की ओर से स्वागत किया जाएगा, जबकि राज्य मंत्री चौबे ही 2.15 बजे जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा का स्वागत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत राज्य मंत्री शोभा कराडलाजे सुबह छह बजकर 20 मिनट पर करेंगी।
विज्ञापन
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजधानी को शाही तरीके से सजाया गया है, ऐसे में केंद्र ने गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए विभिन्न केंद्रीय राज्य मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि विदेश सचिव द्वारा मंत्रिपरिषद और राज्य मंत्रियों के समक्ष एक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वागत राज्य मंत्री वीके सिंह आठ सितंबर को शाम छह बजकर 55 मिनट (अस्थायी समयानुसार) पर करेंगे जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत राज्य मंत्री अश्विनी चौबे दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का दोपहर 12:30 बजे राज्य मंत्री दर्शना जरदोश की ओर से स्वागत किया जाएगा, जबकि राज्य मंत्री चौबे ही 2.15 बजे जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा का स्वागत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत राज्य मंत्री शोभा कराडलाजे सुबह छह बजकर 20 मिनट पर करेंगी।
विज्ञापन
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का स्वागत राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शाम सात बजकर 45 मिनट पर करेंगे जबकि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एचएच शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उनका स्वागत करेंगे। जर्मनी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष नौ सितंबर को यहां पहुंचेंगे। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज सुबह आठ बजे पहुंचेंगे और राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा उनकी अगवानी करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेंगे और उनकी अगवानी राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी।
जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों में नाइजीरिया, अर्जेंटीना, इटली, एयू (कॉमरोस द्वारा प्रतिनिधित्व), बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम, जापान, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील, इंडोनेशिया, तुर्की स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, मॉरीशस, यूरोपीय संघ और सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।