फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Funding: Dr. Anurag Batra will invest in IWMBuzz Media Network, know what is the company's plan?

Funding: आईडब्ल्यूएम बज मीडिया नेटवर्क में निवेश करेंगे डॉ. अनुराग बत्रा, जाने क्या है कंपनी का प्लान?

Mon, 12 Dec 2022 06:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Dec 2022 06:35 PM IST
सार

Funding: डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा, ‘ इस कदम से हमारे मीडिया बिजनेस में तालमेल विकसित होगा और हम बड़े पैमाने पर अपने पाठकों, दर्शकों, ग्राहकों व समाज के लिए और अधिक उपयोगी कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कंपनी के प्रमोटरों का उत्साह, उनकी उद्यमशीलता और मेरा अनुभव आने वाले समय में इस वेंचर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।’

विज्ञापन
Funding: Dr. Anurag Batra will invest in IWMBuzz Media Network, know what is the company's plan?
डॉ. अनुराग बत्रा व अन्य। - फोटो : Social Media

विस्तार

‘IWMBuzz Media Network’ को अपनी पहली फंडिंग के लिए निवेशक के रूप में जाने-माने मीडिया एंटरप्रिन्योर और एंजल निवेशक डॉ. अनुराग बत्रा का साथ मिला है। बता दें कि ‘बिजनेसवर्ल्ड’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा एंजल निवेशक के रूप में कई मीडिया टेक कंपनियों में निवेश कर चुके हैं और विभिन्न डोमेन में तमाम बड़े और नए शुरू होने वाले वेंचर्स को भी अपना सपोर्ट दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2017 में शुरू हुए ‘IWMBuzz’ के वेब, सोशल मीडिया और ऐप प्लेटफॉर्म पर करीब 20 मिलियन यूनिक यूजर्स हैं। इसका मुख्य फोकस इंटरनेट पब्लिशिंग (एंटरटेनमेंट न्यूज और अपडेट्स) के साथ event IPs, ब्रैंडेट/नेटिव कंटेंट और इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग पर है।  
विज्ञापन


इस निवेश पर डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा, ‘ इस कदम से हमारे मीडिया बिजनेस में तालमेल विकसित होगा और हम बड़े पैमाने पर अपने पाठकों, दर्शकों, ग्राहकों व समाज के लिए और अधिक उपयोगी कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कंपनी के प्रमोटरों का उत्साह, उनकी उद्यमशीलता और मेरा अनुभव आने वाले समय में इस वेंचर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ‘IWMBuzz Media’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लईक ने कहा, 'जुटाए गए फंड का इस्तेमाल प्रॉडक्ट, कंटेंट और बिजनेस कार्यक्षेत्र के विस्तार में किया जाएगा।' निवेश सलाहाकर फर्म ‘Evolution Partners’ ने इस डील में एडवाइजर की भूमिका निभाई। मुंबई और सिंगापुर में इस फर्म के मुख्यालय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed