{"_id":"63aa3e8d48d2416fb071b1f6","slug":"fund-mobilisation-by-companies-through-equity-and-debt-routes-has-dropped-20-percent-in-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fund Mobilise: इक्विटी और डेट से जुटाई गई रकम में इस साल 20 फीसदी की कमी, IPO से पिछले साल मिला 1.2 लाख करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fund Mobilise: इक्विटी और डेट से जुटाई गई रकम में इस साल 20 फीसदी की कमी, IPO से पिछले साल मिला 1.2 लाख करोड़
Tue, 27 Dec 2022 06:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:08 AM IST
सार
जानकारों का कहना है कि 2023 की पहली छमाही में भी कंपनियों के सामने पैसा जुटाने की चुनौती बनी रह सकती है। हालांकि, बाजारों में अगर तेजी आती है तो भी अगले कुछ साल तक फंड जुटाने की रफ्तार धीमी ही बनी रहेगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
चालू वर्ष में कंपनियों की डेट और इक्विटी के जरिये जुटाई गई रकम 20 फीसदी घट कर 11 लाख करोड़ रुपये रह गई है। 2021 में कंपनियों ने 13.6 लाख करोड़ रुपये जुटाया था। इसमें 6.8 लाख करोड़ रुपये डेट से, 2.85 लाख करोड़ इक्विटी से और 1.2 लाख करोड़ रुपये प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुटाए गए थे।
विज्ञापन
ब्याज दर ज्यादा होने और बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने इस साल रकम जुटाने की रफ्तार कम कर दी। 11 लाख करोड़ में से 6.92 लाख करोड़ रुपये डेट बाजार से और 1.62 लाख करोड़ रुपये इक्विटी बाजार से जुटाए गए। 2.52 लाख करोड़ विदेशी बाजारों से कंपनियों ने जुटाया। जानकारों का कहना है कि 2023 की पहली छमाही में भी कंपनियों के सामने पैसा जुटाने की चुनौती बनी रह सकती है।
विज्ञापन
डेट बाजार से 6.92 लाख करोड़ रुपये मिले
अगर अमेरिका में मंदी की आशंकाएं खत्म होती हैं तो दूसरी छमाही में वैश्विक स्तर पर बाजारों में तेजी दिख सकती है। उसकी वजह से भारतीय बाजारों के भी निवेशकों की धारणा सकारात्मक हो जाएगी।
विज्ञापन
- हालांकि, बाजारों में अगर तेजी आती है तो भी अगले कुछ साल तक फंड जुटाने की रफ्तार धीमी ही बनी रहेगी।