फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fuel-starved Sri Lanka enters fuel deal with China's Sinopec: Official

Sri Lanka: ईंधन की कमी से जूझ रहे श्रीलंका ने चीन की सरकारी कंपनी से किया करार, राष्ट्रपति ने दी जानकारी

Mon, 22 May 2023 05:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 22 May 2023 05:16 PM IST
सार

Sri Lanka: राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "द्वीपीय देश में पेट्रोलियम उत्पादों के महत्वपूर्ण भंडारण, वितरण और बिक्री पर दीर्घकालिक अनुबंध के लिए चीन और सिंगापुर में सिनोपेक फ्यूल ऑयल लंका लिमिटेड और उसकी मूल कंपनी के साथ बातचीत पूरी हो गई है।"

विज्ञापन
Fuel-starved Sri Lanka enters fuel deal with China's Sinopec: Official
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने चीन में पेट्रोलियम उत्पादों के महत्वपूर्ण भंडारण, वितरण और बिक्री को लेकर चीन की तेल और गैस कंपनी सिनोपेक के साथ दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। राष्ट्रपति रनिल बिक्रमसिंघे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। चीन की सरकारी कंपनी सिनोपेक के साथ यह समझौता दोनों पक्षों की बातचीत शुरू होने और श्रीलंका की आरे से मार्च में देश में ईंधन के खुदरा विपणन को उदार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के कुछ महीनों बाद हुआ था। द्वीपीय राष्ट्र के खुदरा ईंधन बाजार पर  2003 तक सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम पेट्रोलियनम (सीपीसी) का एकाधिकार था। उसके बाद भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसी) को श्रीलंका में करने की अनुमति दी गई थी।  

विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी किया गया बयान

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "द्वीपीय देश में पेट्रोलियम उत्पादों के महत्वपूर्ण भंडारण, वितरण और बिक्री पर दीर्घकालिक अनुबंध के लिए चीन और सिंगापुर में सिनोपेक फ्यूल ऑयल लंका लिमिटेड और उसकी मूल कंपनी के साथ बातचीत पूरी हो गई है।" मंत्रिमंडल ने श्रीलंका में खुदरा ईंधन  बाजार में प्रवेश करने के लिए शेल पीएलसी के सहयोग से सिनोपेक, यूनाइटेड पेट्रोलियम ऑस्ट्रेलिया और यूएसए के आरएम पार्क्स को लाइसेंस देने की मंजूरी दी थी।

विज्ञापन

तीन कंपनियों को मिला था लाइसेंस, अब तक सिर्फ सिनोपेक से करार

हालांकि अभी तक यह समझौता चीन के सिनोपेक के साथ ही हुआ है। ऊर्जा और खरीद समितियों ने तीनों कंपनियों को संचालन के लिए लाइसेंस देने की सिफारिश को मंजूरी दे दी थी। उन्हें वर्तमान में सीपीसी द्वारा संचालित 150 डीलर संचालित ईंधन स्टेशन (पेट्रोल पंप) आवंटित किए जाएंगे, जो एक राज्य ईंधन इकाई है। पार्टियों को श्रीलंका में पेट्रोलियम उत्पादों के आयात, भंडारण, वितरण और बिक्री के लिए 20 साल तक काम करने का लाइसेंस दिया जाएगा। कर्ज में डूबा श्रीलंका अब भी अपनी संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को सामान्य करने के लिए संघर्ष कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

83.6 अरब डॉलर है श्रीलंका पर कुल कर्ज

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका का कुल कर्ज 83.6 अरब डॉलर है, जिसमें से विदेशी कर्ज 42.6 अरब डॉलर और घरेलू कर्ज 42 अरब डॉलर है। अप्रैल 2022 में श्रीलंका ने अपना पहला ऋण चूक घोषित किया, जो 1948 में ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट था। श्रीलंका में यह स्थिति देशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुई जिसके बाद देश में सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। देश को ईंधन के लिए लंबी कतारों का भी सामना करना पड़ा। श्रीलंका में ईधन को अब भी राशन किया जा रहा है। महीनों तक सड़कों पर चले विरोध प्रदर्शनों के कारण जुलाई के मध्य में तत्कालीन राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed