फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FTX founder Samuel Bankman-Fried arrested in Bahamas on US request

FTX Collapsed: एफटीएक्स संस्थापक बैंकमैन-फ्राइड बहामास में गिरफ्तार, अमेरिका प्रत्यर्पण की संभावना

Tue, 13 Dec 2022 09:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Dec 2022 09:06 AM IST
सार

FTX Collapsed: बहामास सरकार ने एक बयान में कहा कि सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी अमेरिका से औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद की गई। जिसमें कहा गया था कि सैमुअल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर किया गया है। 

विज्ञापन
FTX founder Samuel Bankman-Fried arrested in Bahamas on US request
Samuel Bankman-Fried - फोटो : ANI

विस्तार

कैरिबियाई देश बहामास के अधिकारियों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के संस्थापक सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के अनुरोध पर सैमुअल की गिरफ्तारी की गई। एफटीएक्स एक्सचेंज को दिवालिया घोषित किए जाने के बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था और बहामास सरकार से गिरफ्तारी का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


बहामास सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी अमेरिका से औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद की गई। जिसमें कहा गया था कि सैमुअल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर किया गया है। बयान के मुताबिक, अमेरिका द्वारा सैमुअल के प्रत्यर्पण का अनुरोध करने की संभावना है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने भी सैमुअल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया कि अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर बहामास के अधिकारियों ने सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड को गिरफ्तार कर लिया है। हम उम्मीद करते हैं कि अभियोग चलाने के लिए हम आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफटीएक्स की दिवालिया घोषित करने की अपील
रिपोर्ट के अनुसार, एफटीएक्स के धड़ाम होने के बाद अमेरिका का न्याय विभाग सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड के खिलाफ जांच कर रहा है। बता दें, 32 बिलियन डॉलर की कंपनी एफटीएक्स ने 11 नवंबर को खुद को दिवालिया घोषित की अपील दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed