{"_id":"6397f1ae9f7bed373366a122","slug":"ftx-founder-samuel-bankman-fried-arrested-in-bahamas-on-us-request","type":"story","status":"publish","title_hn":"FTX Collapsed: एफटीएक्स संस्थापक बैंकमैन-फ्राइड बहामास में गिरफ्तार, अमेरिका प्रत्यर्पण की संभावना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FTX Collapsed: एफटीएक्स संस्थापक बैंकमैन-फ्राइड बहामास में गिरफ्तार, अमेरिका प्रत्यर्पण की संभावना
Tue, 13 Dec 2022 09:06 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:06 AM IST
सार
FTX Collapsed: बहामास सरकार ने एक बयान में कहा कि सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी अमेरिका से औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद की गई। जिसमें कहा गया था कि सैमुअल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
Samuel Bankman-Fried
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैरिबियाई देश बहामास के अधिकारियों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के संस्थापक सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के अनुरोध पर सैमुअल की गिरफ्तारी की गई। एफटीएक्स एक्सचेंज को दिवालिया घोषित किए जाने के बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था और बहामास सरकार से गिरफ्तारी का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
बहामास सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी अमेरिका से औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद की गई। जिसमें कहा गया था कि सैमुअल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर किया गया है। बयान के मुताबिक, अमेरिका द्वारा सैमुअल के प्रत्यर्पण का अनुरोध करने की संभावना है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने भी सैमुअल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया कि अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर बहामास के अधिकारियों ने सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड को गिरफ्तार कर लिया है। हम उम्मीद करते हैं कि अभियोग चलाने के लिए हम आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
एफटीएक्स की दिवालिया घोषित करने की अपील
रिपोर्ट के अनुसार, एफटीएक्स के धड़ाम होने के बाद अमेरिका का न्याय विभाग सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड के खिलाफ जांच कर रहा है। बता दें, 32 बिलियन डॉलर की कंपनी एफटीएक्स ने 11 नवंबर को खुद को दिवालिया घोषित की अपील दायर की थी।