फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FTX: Bankman Fried released on $250 million bond in connection with crypto exchange collapse

FTX: क्रिप्टो एक्सचेंज के बर्बाद होने के मामले में बैंकमैन फ्राइड रिहा, $250 मिलियन के बॉन्ड पर छोड़ा गया

Fri, 23 Dec 2022 10:55 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 23 Dec 2022 10:55 AM IST
सार

FTX Crypto Exchange Collapse:अदालत में बैंकमैन-फ्राइड ने  FTX में जोखिम-प्रबंधन विफलताओं को स्वीकार किया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि उन्होंने कोई अपराध किया है। सैम बैंकमैन-फ्राइड को अदालत ने 250 मिलियन डॉलर के बॉन्ड पर रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
FTX: Bankman Fried released on $250 million bond in connection with crypto exchange collapse
सैम बैंकमैन-फ्राइड - फोटो : Social Media

विस्तार

क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के धराशायी होने के मामले में आरोपित सैम बैंकमैन-फ्राइड को अदालत ने 250 मिलियन डॉलर के बॉन्ड पर रिहा कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी अभियोजक ने एफटीएक्स के बर्बाद होने के मामले में ट्रायल का सामना कर रहे बैंकमैन के अपराध को एपिक धोखाधड़ी बताया। मैनहट्टन में संघीय अभियोजकों ने FTX के संस्थापक पर अपने हेज फंड, अल्मेडा रिसर्च में घाटे को कम करने के लिए ग्राहकों के धन में अरबों डॉलर की चोरी करने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


बैंकमैन-फ्राइड को गुरुवार को याचिका दर्ज करने के लिए नहीं कहा गया था। अदालत में बैंकमैन-फ्राइड ने  FTX में जोखिम-प्रबंधन विफलताओं को स्वीकार किया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि उन्होंने कोई अपरध किया है। मैनहट्टन संघीय अदालत में सुनवाई के बाद उनके बचाव पक्ष के वकील मार्क कोहेन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश गेब्रियल गोरेनस्टीन ने बैंकमैन-फ्राइड की अगली अदालत की तारीख 3 जनवरी, 2023 को अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉनी अब्राम्स के समक्ष निर्धारित की, जो इस मामले को संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकमैन-फ्राइड ने 2019 में एफटीएक्स की स्थापना की थी। बिटकॉइन और अन्य डिजिटल संपत्तियों के मूल्यों में उछाल के कारण एक्सचेंज की मार्केट वैल्यू इस वर्ष की शुरुआत में लगभग 32 बिलियन डॉलर हो गई थी, जिससे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से स्नातक फ्राइड की संपत्ति में कई गुना अधिक का इजाफा हुआ और वे अरबपति गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंकमैन फ्राइड ने कई अमेरिकी राजनीतिक अभियानों के लिए भी दान दिए थे। 


फ्राइड को प्री-ट्रायल रिहाई देते हुए जज गेब्रियल गोरेंस्टीन ने कहा कि बैंकमैन-फ्राइड की पर्याप्त बदनामी हुई है ऐसे में उसके लिए आगे वित्तीय योजनाओं में शामिल होना या बिना जानकारी दिए छिपना असंभव होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed