{"_id":"5c8221ebbdec2213ff32afc4","slug":"from-may-2019-flight-operations-will-start-from-hindon-airport-know-about-routes-and-fares","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंडन हवाई अड्डाः इन शहरों के लिए मिलेगी विमान सेवा, जानें सबकुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
हिंडन हवाई अड्डाः इन शहरों के लिए मिलेगी विमान सेवा, जानें सबकुछ
Fri, 08 Mar 2019 01:33 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार से शुरू हो रहे हिंडन हवाई अड्डे से मई में विमानों का परिचालन शुरू होगा। हालांकि अभी वो तारीख नहीं बताई गई है, जिससे विमान उड़ान भरने लगेंगे। हालांकि कहां के लिए फ्लाइट्स मिलेंगी और किराया कितना होगा यह साफ हो गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के जनरल मैनेजर एचएस बलहारा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अभी तक शिमला, नासिक, पिथौरागढ़, जामनगर, हुबली, गुलबर्ग, कन्नूर और अयोध्या के लिए उड़ान की योजना बनाई है। इनमें से शुरुआत में कितनी उड़ान संभव हो पाएगी, यह एयरलाइंस से प्लान आने के बाद ही फाइनल हो पाएगा।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते से ‘रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम' के तहत 80 सीटों वाले जहाज उड़ान भर सकेंगे।
उड़ान योजना के तहत हिंडन एयरपोर्ट से करीब आधा दर्जन शहरों के लिए उड़ान शुरू होनी है। इसमें इलाहाबाद और अयोध्या जैसे धार्मिक शहर शामिल हैं। अयोध्या के फैजाबाद हवाई अड्डे से गाजियाबाद के बीच उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन
यह होगा किराया
एएआई ने फिलहाल बजट एयरलाइंस इंडिगो और अन्य कंपनियों को यहां से उड़ान संचालित करने की अनुमति दी है। यहां से विमान पकड़ने वाले यात्रियों को प्रति घंटे के अनुसार 2500 रुपये टिकट के देने होंगे।
आईजीआई पर कम होगा दबाव
हिंडन पर विमानों का परिचालन शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का बोझ कम हो जाएगा।