फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   from IPO 327 companies raised record Rs 1.69 lakh crore , Vibhor Steel got the highest subscription

बाजार: आईपीओ से 327 कंपनियों ने जुटाए रिकॉर्ड 1.69 लाख करोड़, विभोर स्टील को मिला सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन

Sun, 22 Dec 2024 06:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 06:09 AM IST
सार

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ से 327 कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। वोडाफोन के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर के 18,000 करोड़ को जोड़ लें तो यह रकम 1.87 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। इसमें 90 आईपीओ से 1,59,66 करोड़ रुपये मुख्य प्लेटफॉर्म से जुटाए गए हैं। 237 कंपनियों ने एसएमई प्लेटफॉर्म के जरिये 9,192 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

विज्ञापन
from IPO 327 companies raised record Rs 1.69 lakh crore , Vibhor Steel got the highest subscription
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस साल भारतीय शेयर बाजार ने जहां रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया, वहीं दूसरी ओर प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ से 327 कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। वोडाफोन के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर के 18,000 करोड़ को जोड़ लें तो यह रकम 1.87 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। इसमें 90 आईपीओ से 1,59,66 करोड़ रुपये मुख्य प्लेटफॉर्म से जुटाए गए हैं। 237 कंपनियों ने एसएमई प्लेटफॉर्म के जरिये 9,192 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन


एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर के अंत तक जो इश्यू आने वाले हैं, उनको मिलाकर कुल 26,024 करोड़ रुपये की रकम जुटाई जाएगी। नवंबर में 30,301 करोड़ और अक्तूबर में 38,701 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इससे पहले 2023 में 58 कंपनियों ने 49,437 करोड़, 2022 में 40 कंपनियों ने 59,939 करोड़ और 2021 में 63 कंपनियों ने 1,19,882 करोड़ रुपये जुटाए थे। 
विज्ञापन


विभोर स्टील को सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन
इस साल आईपीओ में विभोर स्टील को सबसे अधिक 324 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। मानबा फाइनेंस को 224 गुना, केआरएन हीट को 213 गुना, गाला प्रीसीजन को 201 गुना और यूनिकॉर्न ई-सोल्यूशन को 168 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शेयरों ने दिया सर्वाधिक रिटर्न
शेयर नाम रिटर्न (%)
ज्योती सीएनसी 302%
केआरएन हीट 220%
प्रीमियम 188%
भारती हेक्सॉकॉन 163%
एनवायरो 116%

इस साल के सबसे बड़े इश्यू
ह्यूंडई 27,870 करोड़, स्विगी 11,327 करोड़, एनटीपीसी 10,000 करोड़, विशाल मेगामार्ट 8,000 करोड़

अगले साल भी रहेगी तेजी
विश्लेषकों का मानना है कि आईपीओ का बाजार अगले साल भी गुलजार रहेगा। 2025 में कई बड़ी कंपनियां बाजार में उतरने वाली हैं। इसमें जियो से लेकर स्नैपडील, एनएसडीएल, एचडीबी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लिपकार्ट, इंदिरा आईवीएफ, हीरो फिनकॉर्प तक शामिल हैं। कुल 89 कंपनियां बाजार में उतर सकती हैं। इसमें से 34 को सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है जो 41,000 करोड़ रुपये जुटाएंगी।


एसएमई ने भी तोड़े रिकॉर्ड
2012 में एसएमई प्लेटफॉर्म लॉन्च होने के बाद सबसे अधिक रकम इसी साल जुटाई गई है। इस साल 9,192 करोड़ के अलावा 2023 में 182 कंपनियों ने 4,967 करोड़, 2022 में 109 कंपनियों ने 1,980 करोड़ और 2021 में 59 कंपनियों के जरिये 787 करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed