{"_id":"67e119bfc53e2e1018016642","slug":"from-adultery-to-abduction-rippling-co-founder-prasanna-sankars-shocking-allegations-against-his-wife-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prasanna Sankar: रिपलिंग के को-फाउंडर ने पत्नी पर लगाया व्यभिचार और बेटे के अपहरण का आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Prasanna Sankar: रिपलिंग के को-फाउंडर ने पत्नी पर लगाया व्यभिचार और बेटे के अपहरण का आरोप, जानें पूरा मामला
Mon, 24 Mar 2025 02:07 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:07 PM IST
सार
Prasanna Sankar Divorce Row: सिंगापुर के टेक उद्यमी और रिपलिंग के सह-संस्थापक प्रसन्ना शंकर ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी अलग हो चुकी पत्नी पर कई विस्फोटक आरोप लगाए। टेक फाउंडर ने अपनी पत्नी पर बेवफाई करने और उनके 9 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। क्या है पूरा मामला, जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
रिपलिंग के सह संस्थापक।
- फोटो : x.com/@myprasanna (Videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर के टेक उद्यमी और रिपलिंग के सह-संस्थापक प्रसन्ना शंकर ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी अलग हो चुकी पत्नी पर कई विस्फोटक आरोप लगाए। टेक फाउंडर ने अपनी पत्नी पर बेवफाई करने और उनके 9 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। शंकर वर्तमान में अपनी पत्नी दिव्या शशिधर के साथ तलाक की प्रक्रिया के दौर से गुजर रहे हैं। शंकर वर्तमान में तलाक फाइल करने के लिए भारत में हैं। उन्होंने 23 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी और उनकी पत्नी दिव्या शशिधर की मुलाकात नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी त्रिची) में छात्र के रूप में हुई थी। उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी और उनका एक 9 साल का बेटा है, जिसकी कस्टडी के लिए दोनों के बीच लड़ाई हो रही है।
विज्ञापन
अपने अब वायरल एक्स थ्रेड में शंकर ने अपनी पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया और दावा किया कि उसका अनूप नाम के व्यक्ति के साथ संबंध था। यह संबंध छह महीने से ज्यादा समय तक चला। टेक उद्यमी का दावा है कि उसे बारे में तब पता चला जब अनूप की पत्नी ने उसे दोनों के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भेजे। शंकर ने अपनी पत्नी पर घरेलू हिंसा और बलात्कार सहित कई झूठे मामले दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिव्या ने झूठे आरोप इसलिए दर्ज कराए क्योंकि वह तलाक के समझौते से नाखुश थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा पुराना रिश्ता, जानें कब-कब खड़ी की अपने लिए मुश्किलें?
उन्होंने लिखा, "इसके बाद हम इस बात पर बातचीत कर रहे थे कि तलाक के तौर पर मुझे उसे कितने मिलियन डॉलर देने होंगे। वह नाखुश थी और उसने मेरे खिलाफ फर्जी पुलिस शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया कि मैंने उसे मारा है।"
सिंगापुर स्थित टेक उद्यमी ने अपनी पत्नी पर उनके खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिव्या ने उन पर अपनी नग्न तस्वीरें प्रसारित करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सिंगापुर पुलिस ने इन आरोपों की जांच की है, उन्हें निराधार पाया है और मुझे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।"
ये भी पढ़ें: DGCA: 'यात्रियों को उनके अधिकारों से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में दें', डीजीसीए का विमान कंपनियों को निर्देश
प्रसन्ना शंकर ने अपनी पत्नी दिव्या पर अपने 9 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा है कि दिव्या ने उनसे मोटा पैसा वसूलने की कोशिश में भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में भी तलाक का मामला दायर किया। फिर उसने उनके बेटे का 'अपहरण' किया और उसे अमेरिका ले गई। उन्होंने कहा, "मैंने अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय बाल अपहरण का मामला दर्ज कराया था। और जज ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया और बच्चे को वापस करने को कहा।"
दूसरी ओर, प्रसन्ना शंकर की पत्नी दिव्या शशिदार, जो एक अमेरिकी नागरिक हैं, ने अपने नौ वर्षीय बेटे को वापस पाने के लिए चेन्नई पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने भी टेक उद्यमी पति पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति पर गंभीर यौन अपराध और कर चोरी के भी आरोप लगाए हैं। महिला ने ये आरोप सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लगाए हैं जो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन