फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fraud alert Beware of fake WhatsApp message about offers on Amazon 30th anniversary

सावधान: व्हाट्सएप पर आया यह एक मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक खाता, जानिए सच्चाई

Thu, 01 Apr 2021 02:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Apr 2021 02:15 PM IST
सार

  • देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। 
  • अमेजन की 30वीं एनिवर्सरी ऑफर के नाम पर व्हाट्सएप पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है।
  • यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

विज्ञापन
fraud alert Beware of fake WhatsApp message about offers on Amazon 30th anniversary
fraud - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार व कंपनियों के कड़े नियमों के बावजूद जालसाज धोकाधड़ी के तरीके ढूंढ ही लेते हैं। यदि आंख बंदकर ऑनलाइन शॉपिंग करने की आदत है, यदि आप भी किसी भी दोस्त द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक करके शॉपिंग करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेजन की 30वीं एनिवर्सरी ऑफर के नाम पर व्हाट्सएप पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है। आप में से कई लोगों के पास यह मैसेज आया होगा लेकिन जब आप इस मैसेज की सच्चाई आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


मैसेज में क्या दावा किया जा रहा है?
व्हाट्सएप के एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 30वीं एनिवर्सरी के मौके पर अमेजन फ्री गिफ्ट दे रहा है। मैसेज में लिखा है, 'अमेजन की 30वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशंस- www.amazon.com पर सभी के लिए मुफ्त तोहफा'। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी मिल रहा है जिस पर क्लिक करने पर नोटिफिकेशन मिल रहा है कि बधाई हो, आप सर्वे के लिए चुने गए हैं। इसमें सिर्फ एक मिनट का वक्त लगेगा और शानदार इनाम मिलेगा। गिफ्ट के तौर पर आपको स्मार्टफोन मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सच में मिल रहा है स्मार्टफोन?
लिंक के साथ मिल रहे फॉर्म को भरने पर एक बॉक्स सामने आ रहा है और कहा जा रहा है कि गिफ्ट के बॉक्स खोलें। बॉक्स खोलने पर एक मैसेज मिल रहा है कि इस मैसेज को व्हाट्सएप पर अपने 20 दोस्तों के साथ शेयर करें या फिर पांच ग्रुप में शेयर करें। इसके बाद सभी लोगों को एक एप डाउनलोड करना होगा, उसके बाद गिफ्ट मिलेगा। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इस तरह के मैसेज में वेबसाइट के यूआरएल की स्पेलिंग गलत होती है। इसलिए यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed