फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FPI confidence remains intact, Rs 5260 crore invested in Indian market this week

FPI: एफपीआई का भरोसा बरकरार, इस हफ्ते भारतीय बाजार में डाले गए 5260 करोड़ रुपये

Sat, 12 Jul 2025 12:17 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 12 Jul 2025 12:17 PM IST
सार

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकडों के अनुसार इस हफ्ते विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 5,260 करोड़ रुपये डाले हैं। इन नए निवेशों के साथ जुलाई के महीने में कुल शुद्ध निवेश अब 3,839 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत सहायक घरेलू नीतियों और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों के संयोजन के कारण विदेशी निवेश को आकर्षित करना जारी रखे हुए है।

 

विज्ञापन
FPI confidence remains intact, Rs 5260 crore invested in Indian market this week
विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में डाले शुद्ध निवेश किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस सप्ताह भारतीय बाजरों में शुद्ध खरीदार बने रहे। उन्होंने 7 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान कुल 5,260 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rare Earth: दुर्लभ खनिज उत्पादन के लिए 1,345 करोड़ का प्रोत्साहन देगा केंद्र, चीन पर घटेगी निर्भरता
विज्ञापन

 
मंगलावर को बाजार में डाले 2,771 करोड़ रुपये 

आंकड़ों से पता चला है कि एफपीआई सप्ताह के सभी कारोबारी दिनों में शुद्ध खरीदार रहे। यह भारतीय बाजारों के प्रति सकारात्मक निवेशक रुझान का संकेत है। सबसे ज्यादा शुद्ध निवेश मंगलवार को दर्ज किया गया। एफपीआई ने मंगलावर को भारतीय बाजारों में  2,771 करोड़ रुपये डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जुलाई का शुद्ध निवेश 3,839 करोड़ रुपये पहुंचा
इस हफ्ते के निवेश के साथ, जुलाई महीने में इक्विटी सेगमेंट में विदेशी निवेशकों का कुल शुद्ध निवेश 3,839 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह पिछले हफ्ते की तुलना में सुधार दर्शाता है। 

इन कारणों से पड़ेगा नकारात्मक असर 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि आगामी सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशक गतिविधियां धीमी रहने की उम्मीद है। अमेरिकी व्यापार वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अधिकांश व्यापार साझेदारों पर 15 प्रतिशत या 20 प्रतिशत का व्यापक टैरिफ लगाने की योजना से सतर्कता बढ़ गई है।

 
निवेशकों की है इन पर नजर
खेमका ने कहा कि निवेशक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित प्रमुख घरेलू वृहद आर्थिक संकेतकों पर बारीकी से नजर रखेंगे। इसके अलावा, बाजार सहभागी पहली तिमाही की आय और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से संबंधित किसी भी अपडेट पर नजर रखेंगे।
 
मई रहा अब तक का सबसे बेहतरीन महीना 
पिछले महीने जून में, एफपीआई ने भारतीय इक्विटी सेगमेंट में 14,590 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। मई में, विदेशी निवेशकों ने 19,860 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे यह एफपीआई प्रवाह के मामले में साल का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला महीना बन गया। हालांकि, इस साल की शुरुआत में, एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से बड़ी मात्रा में निकासी की थी। उन्होंने मार्च में 3,973 करोड़ रुपये, जबकि जनवरी और फरवरी में क्रमशः 78,027 करोड़ रुपये और 34,574 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed