फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre Govt give incentive of Rs 1345 crore for rare mineral production, dependence on China will decrease

Rare Earth: दुर्लभ खनिज उत्पादन के लिए 1,345 करोड़ का प्रोत्साहन देगा केंद्र, चीन पर घटेगी निर्भरता

Fri, 11 Jul 2025 11:48 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Jul 2025 11:48 PM IST
सार

चीन के प्रमुख धातुओं के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध से भारत सहित कई देशों में ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर चिप के विनिर्माण में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो गया है। दुर्लभ खनिजों में नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन शामिल हैं। इनका इस्तेमाल उच्च प्रदर्शन वाले मोटर वाहन में किया जाता है।

विज्ञापन
Centre Govt give incentive of Rs 1345 crore for rare mineral production, dependence on China will decrease
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

चीन पर निर्भरता घटाने और देश में ही दुर्लभ खनिजों का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 1,345 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन (सब्सिडी) देने की योजना बनाई है। यह योजना दुर्लभ खनिज ऑक्साइड को चुंबक में बदलने के लिए हर स्तर पर सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन


प्रस्तावित योजना वैश्विक आपूर्ति पर निर्भरता घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो चीन के दुर्लभ खनिज (चुंबक) के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद आई है। चीन के प्रतिबंध से न सिर्फ वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है, बल्कि भारत सहित दुनियाभर की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा, दुर्लभ खनिजों के उत्पादन पर प्रोत्साहन देने के लिए 1,345 करोड़ रुपये की योजना पर अंतर-मंत्रालयी विचार-विमर्श जारी है। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। वहीं, भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव कामरान रिजवी ने बताया, हमें चुंबकों में रुचि है। कोई भी हमें चुंबक देगा, उसे प्रोत्साहन मिलेगा। यह योजना पहली रूपरेखा है, जिसे अंतर-मंत्रालयी परामर्श के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो कंपनियों को मिलेगी सब्सिडी
योजना के तहत दो चुनिंदा विनिर्माताओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह सब्सिडी कंपनियों को दुर्लभ खनिज ऑक्साइड को चुंबकों में बदलने के लिए प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित करने में मदद करेगी। साथ ही, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय के तहत काम करने वाली सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रेयर अर्थ मैग्नेट्स लि. के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगी।


प्रतिबंध से वाहन और चिप विनिर्माण पर असर
चीन के प्रमुख धातुओं के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध से भारत सहित कई देशों में ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर चिप के विनिर्माण में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो गया है। दुर्लभ खनिजों में नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन शामिल हैं। इनका इस्तेमाल उच्च प्रदर्शन वाले मोटर वाहन में किया जाता है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों (दोपहिया व यात्री वाहनों) में ट्रैक्शन मोटर्स के साथ ई-वाहनों और पेट्रोल-डीजल इंजन वाहनों में पावर स्टीयरिंग मोटर्स (यात्री वाहनों में) में इनका इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed