Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn to invest $1.5 billion to give a big push to Apple’s ‘made in India’ plan

Foxconn: फॉक्सकॉन ने भारत में 1.5 अरब डॉलर निवेश करने का किया एलान, कंपनी ने 'मेक इन इंडिया' पर कही यह बात

Tue, 28 Nov 2023 12:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Nov 2023 12:02 PM IST
सार

Foxconn: कंपनी ने कहा है कि नई जगह पर नए सिरे से शुरुआत करना एक चुनौती है, लेकिन फॉक्सकॉन भारत में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। फॉक्सकॉन भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं का मजबूती से समर्थन करना जारी रखेगी

विज्ञापन
Foxconn to invest $1.5 billion to give a big push to Apple’s ‘made in India’ plan
फॉक्सकॉन का भारत में निवेश - फोटो : Social Media

विस्तार

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के प्रमुख विनिर्माण साझेदार फॉक्सकॉन ने दक्षिण एशियाई बाजार में राजस्व बढ़ाने के बाद भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। फॉक्सकॉन ने ताइवान में शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि इस निवेश से उसे परिचालन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस निवेश का एलान ताइवान की कंपनी की ओर से अगले साल तक भारत में अपने कार्यबल और निवेश को दोगुना करने की योजना सार्वजनिक करने दो महीने बाद हुआ है।

विज्ञापन

एपल सहित कई तकनीकी दिग्गज कंपनियों के साथ काम करता है फॉक्सकॉन

फॉक्सकॉन एपल सहित कई नामी-गिरामी तकनीकी दिग्गज कंपनियों के साथ विनिर्माण का काम करती है। कंपनी भारत में संयंत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है क्योंकिं कई तकनीकी दिग्गज अपने विनिर्माण एक हिस्सा भारत में स्थानांतरित करना चाहते हैं। जानकार इसे चाइना प्लस वन नीति का हिस्सा मानते हैं।

विज्ञापन

कंपनी चीन के बाद अब भारत में विनिर्माण गतिविधियों पर कर रहा फोकस

फॉक्सकॉन, जो वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी ईएमएस (इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज) प्रदाता कंपनी है। कंपनी ने चीन में 2001 से 2017 के दौरान चीन में बड़े पैमाने पर निवेश किया हालांकि अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बाद 2018 से इसमें नरमी आई है। भारत में तीन विनिर्माण परिसरों का संचालन करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने इस साल की शुरुआत में वेदांता के साथ 19.5 अरब डॉलर के चिपमेकिंग के संयुक्त उद्यम से अपने हाथ खींच लिए थे। हालांकि कंपनी ने यह कहा था कि वह भारत में अपना काम जारी रखेगा और वह भारत की महत्वकाक्षाओं के प्रति आश्वस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने कहा- जारी रहेगा मेक इन इंडिया को सपोर्ट

कंपनी ने कहा है, "नई जगह पर नए सिरे से शुरुआत करना एक चुनौती है, लेकिन फॉक्सकॉन भारत में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम 1980 के दशक से इस तरह की चुनौतियों पर काम कर रहे हैं। फॉक्सकॉन भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं का मजबूती से समर्थन करना जारी रखेगी और हितधारकों की जरूरतों को पूरा करेगी।" बीते अगस्त में फॉक्सकॉन ने आईफोन के लिए चिप-उपकरण और केसिंग के घटकों के निर्माण के लिए कर्नाटक में दो परियोजनाओं में 60 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed