फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn eyes partnership with Tata Group for semiconductor production in India after Vedanta JV pullout

Foxconn: सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिए टाटा से साझेदारी कर सकती है फॉक्सकॉन, वेदांता पर भारी कर्ज से हुई अलग

Wed, 12 Jul 2023 06:41 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 12 Jul 2023 06:41 AM IST
सार

फॉक्सकॉन ने कहा, हम भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश सफलतापूर्वक मजबूत सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित कर रहा है। इसमें समय लगेगा। इस योजना में हमारी अधिक दिलचस्पी है।

विज्ञापन
Foxconn eyes partnership with Tata Group for semiconductor production in India after Vedanta JV pullout
Foxconn - फोटो : Foxconn India

विस्तार

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर बनाने के लिए टाटा समूह के साथ करार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों को नए भागीदार मिल गए हैं। टाटा समूह सेमीकंडक्टर में पहले ही रुचि दिखा चुका है। फॉक्सकॉन ने वेदांता पर भारी-भरकम कर्ज की वजह से सेमीकंडक्टर बनाने के संयुक्त उपक्रम से अलग होने का फैसला किया है। ताइवानी कंपनी ने मंगलवार को कहा, दोनों तरफ से यह माना गया था कि परियोजना तेजी से आगे नहीं बढ़ रही थी। अन्य चुनौतीपूर्ण कमियां भी थीं, जिन्हें हम दूर नहीं कर पाए। साथ ही, परियोजना से जुड़े बाहरी मुद्दे भी थे।
विज्ञापन


फॉक्सकॉन ने कहा, संयुक्त उपक्रम से अलग होने का कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। हम सेमीकंडक्टर व डिस्प्ले फैब परिवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम से जुड़ा एक आवेदन जमा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत व विदेश में हितधारकों के एक विविध समूह का स्वागत भी करते हैं। ऐसे समूह जो भारत को अगले स्तर पर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


मार्च में डाउनग्रेड हुई थी वेदांता की रेटिंग
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारी कर्ज की वजह से इस साल मार्च में वेदांता की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी थी। साथ ही, चेतावनी दी थी कि कर्ज से जुड़े मुद्दे वेदांता के लिए पुनर्वित्त जोखिमों और भुगतान में चूक की आशंका को बढ़ा देते हैं। हालांकि, समूह ने अभी तक भुगतान में चूक नहीं किया है। वेदांता की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज कर्ज से जूझ रही है। इसे चालू वित्त वर्ष में 17,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम भारत के लिए प्रतिबद्ध : फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन ने कहा, हम भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश सफलतापूर्वक मजबूत सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित कर रहा है। इसमें समय लगेगा। इस योजना में हमारी अधिक दिलचस्पी है। बता दें, वेदांता-फॉक्सकॉन के बीच भारत में चिप निर्माण के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। इससे हजारों रोजगार मिलने की उम्मीद थी। फॉक्सकॉन ने पहली बार 2006 में भारत में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed