फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn CEO praised India said huge opportunities for development exist in country

Foxconn: फॉक्सकॉन अध्यक्ष बोले- भारत चीन से बेहतर, जल्दी बनेगा उत्पादन हब; ड्रैगन को लेकर कही यह बात

Thu, 07 Sep 2023 11:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:59 PM IST
सार

होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन और सीईओ यंग लियू ने ताइपे में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चीन में संपूर्ण आपूर्ति के निर्माण में 30 साल लग गए थे लेकिन भारत में ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
Foxconn CEO praised India said huge opportunities for development exist in country
फॉक्सकॉन के अध्यक्ष और सीईओ यंग लियू,Young Liu - फोटो : Twitter

विस्तार

दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर कंपनी फॉक्सकॉन के प्रमुख यंग लू ने दावा किया है कि चीन को विश्व का उत्पादन हब बनाने में करीब 30 साल लग गए थे। इसकी तुलना में भारत इतना वक्त नहीं लेगा। उन्होंने भारत में पीएम मोदी के मेक इन इंडिया विजन को समर्थन में कहा कि यहां हुए सुधारों और नीतियों ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन के लिए इकोसिस्टम के विकास के लिए विराट अवसर पैदा कर दिए हैं।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने बातचीत में उनसे पूछा कि भारत में मेक इन इंडिया के तहत मोबाइल फोन के बाद टैबलेट और लैपटॉप भी बनाए जाने लगे हैं। यहां उत्पादन को लेकर वे क्या सोचते हैं? जवाब में होनहाई टेक्नोलॉजी ग्रुप के नाम से जानी जाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग ने कहा, ‘हमने इतिहास में हमने देखा है कि चीन को उत्पादन इको-सिस्टम बनाने में 30 साल लग गए थे।
विज्ञापन


इसमें शक नहीं कि भारत को भी ऐसा करने में उचित समय लगेगा लेकिन उसके पास   व्यापक अनुभव है, इसलिए उसे ऐसा इको-सिस्टम बनाने में कम समय लगेगा।

मददगार होगा एआई
यंग लू ने कहा, भारत के सामने बहुत कुछ वैसी ही परिस्थितियां आएंगी, जैसी चीन के सामने विकसित होते वक्त आईं। फिर भी 30 साल पहले के मुकाबले इस बार चीजें अलग होंगी। आज वातावरण 3 दशक पहले जैसा नहीं है। उस समय हमारे पास जनरेटिव एआई या किसी अन्य तरह का एआई नहीं था, आज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत महत्वपूर्ण देश बनने जा रहा
यंग ने कहा, ‘बीते कुछ वर्षों में भारत में हो रहे विकास को हर कोई देख सकता है। अब समय आ गया है। एक देश के तौर पर पूरी तरह विकसित होने की भारत की बारी है। अगर चीजों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो भविष्य में उत्पादन के मामले में भारत एक बहुत महत्वपूर्ण देश बनने जा रहा है।’


भारत में विकास के बड़े अवसर
उन्होंने पूछा कि क्या भारत का विकास पूरी तरह इतिहास में हुए अन्य देशों के विकास की तरह होगा? फिर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमें इतिहास के आधार पर अनुमान लगाने चाहिए। हालांकि यह दिख रहा है कि भारत में इकोसिस्टम और औद्योगिक श्रृंखला विकसित करने के हमारे सामने आज बहुत बड़े अवसर हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed