फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Four companies will raise 4500 crores from the market

IPO: शेयर बाजार से चार कंपनियां बाजार से जुटाएंगी 4500 करोड़, सोमवार को की जाएगी घोषणा

Mon, 31 Oct 2022 06:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 06:58 AM IST
सार

बीकाजी फूड्स का इश्यू 3 से 7 नवंबर तक खुलेगा। कंपनी भाव और कितना रकम जुटाएगी, उसकी घोषणा सोमवार को करेगी।

विज्ञापन
Four companies will raise 4500 crores from the market
IPO - फोटो : Istock

विस्तार

इस हफ्ते 4 कंपनियां शेयर बाजार से 4,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लाएंगी। इनके अलावा नवंबर के अंत में दो और कंपनियां बाजार में उतर सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को आईपीओ में पैसा लगाने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है। इसमें डीसीएक्स सिस्टम का इश्यू 31 अक्तूबर से खुलेगा और 2 नवंबर को बंद होगा। इसका भाव 197 से 207 रुपये तय किया गया है। कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

विज्ञापन


बीकाजी फूड्स का इश्यू 3 से 7 नवंबर तक खुलेगा। कंपनी भाव और कितना रकम जुटाएगी, उसकी घोषणा सोमवार को करेगी। ग्लोबल हेल्थ में कम से कम  निवेशक 44 शेयरों के लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं जबकि फ्यूजन में 40 शेयरों के लॉट के लिये बोली लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन


डीसीएक्स में 72 शेयरों के लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है। इसके बाद  निवेशकों को इसके गुणक में बोली लगानी होगी। वैसे पिछले साल आए ज्यादातर आईपीओ से निवेशकों को घाटा मिला है, लेकिन इस साल आये ज्यादातर आईपीओ ने निवेशकों को फायदा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस- इसका इश्यू 2 से 4 नवंबर के बीच खुलेगा। शेयरों का भाव 350 से 368 रुपये तय किया गया है। कंपनी इस दौरान 1,104 करोड़ रुपये जुटाएगी।

ग्लोबल हेल्थ-मेदांता अस्पताल को चलाने वाली यह कंपनी 2,206 करोड़ रुपये जुटाएगी। शेयरों का भाव 319 से 336 रुपये तय किया गया है। यह इश्यू 3 से 7 नवंबर तक खुलेगा।


इस साल अब तक कुल 22 कंपनियों ने आईपीओ से 44,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले साल 63 कंपनियों ने 1.19 लाख करोड़ रुपये जुटाई थीं। बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से इस साल कंपनियां कम आईपीओ ला रही हैं। हालांकि निवेशकों की दिलचस्पी शेयरों की खरीदी में अच्छी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed