फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   former Vice Chairman of NITI Aayog Rajiv Kumar expressed hope for Growth rate Business News update

Business News: 2023-24 में 6.5 फीसदी रहेगी विकास दर, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने जताई उम्मीद

Tue, 03 Oct 2023 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 06:41 AM IST
सार

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, भारत का चालू खाता घाटा संभाला जा सकता है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 11 महीने के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। 
 

विज्ञापन
former Vice Chairman of NITI Aayog Rajiv Kumar expressed hope for Growth rate Business News update
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया। उन्होंने सोमवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 साल में जो सुधार किए हैं, उससे देश की व्यापक आर्थिक स्थिति को फायदा हो रहा है। कुमार ने कहा, मुझे लगता है कि हम अगले कुछ साल 6.5 फीसदी की इस वृद्धि दर को आसानी से बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा, भारत का चालू खाता घाटा संभाला जा सकता है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 11 महीने के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। 
विज्ञापन


नौकरियां पैदा करने को 8% की वृद्धि दर जरूरी
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा, भारत को 8 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जरूरत है। देश ऐसा करने में सक्षम है। देश की युवा आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने और अपने कार्यबल के लिए पर्याप्त नौकरियां पैदा करने के लिए आर्थिक वृद्धि को इस स्तर पर लाना जरूरी है।
विज्ञापन


5जी से मोबाइल स्पीड रैंकिंग में भारत की 72 पायदान की छलांग, अब 47वें स्थान पर
भारत 5जी मोबाइल स्पीड रैंकिंग में 119वें से 72 पायदान उछलकर 47वें स्थान पर पहुंच गया है। ब्रॉडबैंड व मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की गति की जानकारी देने वाली कंपनी ऊकला ने कहा, 5जी सेवाओं की शुरुआत कर मोबाइल डाउनलोड स्पीड में भारत ने उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। भारत ‘स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स’ में बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से आगे है। इसके अलावा, वह कुछ जी-20 देशों, मैक्सिको (90वां), तुर्किये (68वां), ब्रिटेन (62वां), जापान (58वां), ब्राजील (50वां) व दक्षिण अफ्रीका (48वां स्थान) से भी आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत के बाद मोबाइल स्पीड में 3.59 गुना वृद्धि
देश में 5जी की शुरुआत के बाद से मोबाइल स्पीड में 3.59 गुना वृद्धि देखी गई है। औसत डाउनलोड स्पीड सितंबर, 2022 में 13.87 एमबीपीएस थी, जो बढ़कर अगस्त, 2023 में 50.21 एमबीपीएस हो गई। 5जी सेवाओं की शुरुआत के साथ सभी दूरसंचार सर्किलों में समग्र उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार हुआ है।


अफवाहों के खंडन का समय फरवरी तक बढ़ा
सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए बाजार की अफवाहों की पुष्टि या उनका खंडन करने की समय सीमा फरवरी, 2024 तक बढ़ा दी है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष-100 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए पहले यह सीमा एक अक्तूबर थी। शीर्ष-250 कंपनियों के लिए यह समय सीमा अब एक अगस्त, 2024 से लागू होगी। पहले इसे एक अप्रैल, 2024 से लागू किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed