फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   former reserve bank of india governor raghuram rajan said lock down is not sufficient to stop coronavirus

कोरोनावायरस: मोदी सरकार के लॉकडाउन पर क्या बोले पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन?

Thu, 26 Mar 2020 09:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
former reserve bank of india governor raghuram rajan said lock down is not sufficient to stop coronavirus
raghuram rajan - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में लॉक-डाउन कर दिया है। इसके चलते चुनिंदा सेक्टर को छोड़ कर सभी कारोबार ठप्प हो चुके हैं। ऐसे में अब इस मामले पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अपनी राय दी है। राजन ने कोरोना को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन को पर्याप्त नहीं बताया है। रघुराम राजन ने लॉकडाउन को एक गंभीर समस्या बताया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से आप लोगों को घरों में रोक सकते हैं। ऐसे में देश में कई ऐसी जगहें हैं जो लोग पास-पास रहते हैं जैसे कि झुग्गी-झोपड़ी। ऐसे में खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि लॉकडाउन से गरीब लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। केंद्र सरकार की तरफ से किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था को काफी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है, जिससे भोजन और दवाओं जैसी जरूरी समस्याएं लोगों के सामने खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

­­
रघुराम राजन ने एक साक्षात्कार में कहा है कि कोरोनावायरस महामारी को रोकने में सरकार के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। इनमें सबसे बड़ी परेशानी जो सरकार के सामने आएगी वो है बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर की। इस दौरान उन्होंने सलाह भी दी है कि इस संकट की घड़ी में सरकार को तमाम संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए जिसके चलते इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सबसे पहले सरकार ने जनता कर्फ्यू लगाया था। हालांकि, इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूरे देश को संबोधित करते हुए 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी। ऐसे में गरीब लोगों के लिए लगातार चिंता जाहीर की जा रही था। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवाल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बड़े एलान किए। उन्होंने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed