{"_id":"5c47193bbdec22556767f356","slug":"former-rbi-governor-raghuram-rajan-criticizes-freebies-offered-by-google-and-other-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल जैसी ‘सुपर स्टार’ कंपनियों की मुफ्त सुविधाओं पर रघुराम राजन ने कसा तंज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
गूगल जैसी ‘सुपर स्टार’ कंपनियों की मुफ्त सुविधाओं पर रघुराम राजन ने कसा तंज
Tue, 22 Jan 2019 06:53 PM IST
paliwal पालीवाल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि आज उपभोक्ताओं को काफी फायदा हो रहा है क्योंकि नई प्रौद्योगिकी के इस दौर में कई सेवाएं काफी सस्ती या नि:शुल्क मिल रही हैं। हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि देखने की बात यह होगी कि क्या यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक के एक सत्र को संबोधित करते हुए राजन ने मंगलवार को कहा कि बड़े उद्योगों से हमें काफी फायदा हो रहा है। बड़ी कंपनियों से दक्षता का लाभ मिल रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को भी कम कीमत पर सेवाएं मिल रही हैं जिससे जनता को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
राजन ने उदाहरण देते हुए कहा कि गूगल कई सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराती है। राजन शिकागो विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ भी मुफ्त नहीं आता, ऐसे में यह जानने की जरूरत है कि जब उपभोक्ता को कुछ मुफ्त में मिल रहा है तो उसके लिए कीमत कौन अदा कर रहा है।
विज्ञापन
राजन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उन्हें कहीं और से पैसा मिल रहा है। हमें यह जानने की जरूरत है कि जब डाटा और प्रौद्योगिकी मंच की बात आती है तो क्या उपभोक्ताओं और विज्ञापनदाताओं के होने वाले राजस्व की तुलना की जा सकती है।’’ उन्होंने कहा कि हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या भविष्य में प्रतिस्पर्धा जारी रहेगी।
इस सत्र में वक्ताओं ने बड़े विलय, डिजिटल मंच और बाजार अनिश्चितताओं पर भी विचार किया। इस सत्र में भाग लेने वालों में बैंक आफ अमेरिका के प्रमुख ब्रायन टी मोयनिहान, गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूथ पोराट और ब्लैकस्टोन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टीफन श्वार्जमैन शामिल हैं।