फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Former Japan PM Yoshihide Suga pitches for improving business environment in India for Japanese companies

India-Japan: 'भारत में जापानी कंपनियों के लिए कारोबारी माहौल को सुधारा जाए'; पूर्व पीएम सुगा ने की वकालत

Thu, 06 Jul 2023 03:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

योशिहिदे ने राजधानी में फिक्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मैं पीएम मोदी को बिजनेस लीडर्स से मिले अनुरोध के बारे में बताउंगा। वे हमारे साथ आ रहे हैं और जापानी कंपनियों के लिए भारत में कारोबार करने के लिए माहौल में सुधार लाने के लिए आग्रह कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Former Japan PM Yoshihide Suga pitches for improving business environment in India for Japanese companies
योशिहिदे सुगा - फोटो : PTI

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वे अपने देश की कंपनियों के लिए भारत में कारोबारी माहौल में सुधार लाने पर जोर देंगे। बता दें कि आज उनका पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम था। 

विज्ञापन


योशिहिदे ने राजधानी में फिक्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मैं पीएम मोदी को बिजनेस लीडर्स से मिले अनुरोध के बारे में बताउंगा। वे इस बार हमारे साथ आ रहे हैं। जापानी कंपनियों के लिए भारत में कारोबार करने के लिए माहौल में सुधार लाने के लिए आग्रह कर रहे हैं।  
विज्ञापन


उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जापानी निजी क्षेत्र को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान सुगा ने भारत और जापान के व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जापान भारत के साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में  संबंधों को मजबूत करने के महत्व को जानता है और हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व पीएम सुगा ने यह भी कहा कि बीते साल जापानी सरकार ने आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए अगले पांच वर्षों में भारत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में निवेश और ऋण को 5 ट्रिलियन येन का लक्ष्य रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed