फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves up by USD 3.854 bn and cross 600 bn dollar RBI data

Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, फिर पहुंचा 600 अरब डॉलर के पार

Sat, 04 Jun 2022 11:11 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:11 AM IST
सार

Forex Reserves Up By 3.854 Billion Dollar: आरबीआई के अनुसार, स्वर्ण भंडार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश का गोल्ड रिजर्व 9.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.917 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास जमा एसडीआर 13.2 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 18.438  अरब डॉलर हो गया। 

विज्ञापन
Forex reserves up by USD 3.854 bn and cross 600 bn dollar RBI data
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर उछाल आया है और यह फिर से 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पिछले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी आई थी और यह 4.230 अरब डॉलर बढ़कर 597.509 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) में इजाफे के कारण यह वृद्धि आई है, जो कि कुल मुद्रा भंडर में अहम रोल निभाती हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 27 मई को समाप्त सप्ताह में एफसीए 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 536.988 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार, स्वर्ण भंडार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश का गोल्ड रिजर्व 9.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.917 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास जमा एसडीआर 13.2 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 18.438  अरब डॉलर हो गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.8 करोड़ डॉलर वृद्धि के साथ 5.019 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed