फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves jump USD 6.992 bln to USD 692.721 bln

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा; 6.992 अरब डॉलर बढ़कर 692.721 अरब डॉलर पर पहुंचा रिजर्व

Fri, 30 May 2025 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 30 May 2025 06:41 PM IST
सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई को समाप्त हफ्ते के दौरान 6.992 अरब डॉलर बढ़कर 692.721 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले 16 मार्च को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 4.888 अरब डॉलर घटकर 685.729 अरब डॉलर रह गया था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Forex reserves jump USD 6.992 bln to USD 692.721 bln
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई को समाप्त हफ्ते के दौरान 6.992 अरब डॉलर बढ़कर 692.721 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले 16 मार्च को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 4.888 अरब डॉलर घटकर 685.729 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले, सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन अमरीकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 4.516 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 586.167 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 2.366 अरब डॉलर बढ़कर 83.582 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 81 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.571 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.401 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed