{"_id":"624e23da8256a449467b08ca","slug":"foreign-investors-sold-shares-for-nine-months-and-bought-for-three-months-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: एक साल में विदेशी निवेशकों ने नौ महीने तक शेयर बेचे और तीन महीने तक खरीदे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मुंबई: एक साल में विदेशी निवेशकों ने नौ महीने तक शेयर बेचे और तीन महीने तक खरीदे
Thu, 07 Apr 2022 05:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:05 AM IST
सार
निवेशक अक्तूबर, 2021 से लगातार शेयर बेच रहे हैं। हाल के समय में 2021-22 पहला ऐसा साल रहा है, जिसमें भारी बिकवाली इन निवेशकों ने की है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने वित्तवर्ष 2021-22 में भारतीय शेयर बाजार से 1.4 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। इन्होंने पूरे साल में 9 महीने में बिकवाली की है, जबकि 3 महीने में केवल खरीदी की है।
विज्ञापन
ये निवेशक अक्तूबर, 2021 से लगातार शेयर बेच रहे हैं। हाल के समय में 2021-22 पहला ऐसा साल रहा है, जिसमें भारी बिकवाली इन निवेशकों ने की है।
इसके पहले के साल यानी 2020-21 में इन्होंने 2.7 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 2020-21 में इन्होंने इसलिए निवेश किया क्योंकि कोरोना की वजह से तब बाजार में भारी गिरावट थी।
विज्ञापन
गिरावट में खरीदी करते हैं एफआईआई...
इस रुझान से यह पता चलता है कि ये निवेशक गिरावट में खरीदी करते हैं और तेजी मे मुनाफा वसूली करते हैं। विदेशी निवेशकों ने 2018-19 में 88 करोड़ की निकासी और 2015-16 में 14,171 करोड़ रुपये की निकासी की थी। 2008-09 में 47,706 करोड़ रुपये निकाले गये थे। अप्रैल-मई, 2021 में 12,613 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
विज्ञापन