फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign investors regained confidence in India, invested Rs 4,452 crore in the markets

Share Market: भारतीय बाजार में लौट रहा विदेशी निवेशकों का भरोसा, इस हफ्ते हुई ₹4452 करोड़ की शुद्ध खरीदारी

Sat, 17 May 2025 02:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 17 May 2025 02:21 PM IST
सार

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार बीता हफ्ता भारतीय बाजारों के लिए बेहतर रहा। विदेशी निवेशकों ने इस हफ्ते भारतीय बाजार में 4,452.3 करोड़ रुपये की खरीदारी की। यह भारतीय बाजारों पर उनके लौटते भरोसे का संकेत है।

विज्ञापन
Foreign investors regained confidence in India, invested Rs 4,452 crore in the markets
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाक के बीच तनाव के बावजूद विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों में भरोसा कायम है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस हफ्ते में भारतीय इक्विटी बजारों में मजबूत निवेश किया है।  13 मई से 16 मई के बीच 4,452.3 करोड़ रुपये भारतीय बाजारों में डाले गए । 

विज्ञापन


इस सप्ताह के दौरान शुक्रवार को सबसे अधिक निवेश किया गया है। इस दिन एफपीआई ने स्थानीय बाजारों में 5,746 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।  हालांकि, पूरे सप्ताह यह स्थिति एक जैसी नहीं रही। मंगलवार को बाजारों में 2,388 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली। ऐसा निवेशकों के बीच कुछ हद तक दिखी अनिश्चितता या लाभ बुकिंग के कारण था।
विज्ञापन


इस हफ्ते की खरीदारी के बाद मई महीने में अब तक भारतीय इक्विटी में कुल एफपीआई निवेश 18,620 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा निवेशकों के बीच विश्वास में मजबूत सुधार का संकेत देता है। ऐसा अनुकूल वैश्विक संकेतों और स्थिर घरेलू मोर्चे पर विकास की संभावनाओं से संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक चिंताओं की वजह से पहले तीन महीनों में बिकवाली हुई 
हालांकि, मई में सकारात्मक रुझान के बावजूद, एफपीआई ने 2025 में अबतक बाजार से पैसे निकाले ही हैं। वर्ष की शुरुआत से कुल 93,731 रुपये भारतीय बाजार से बाहर गए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है साल के पहले तीन महीनों  जनवरी, फरवरी और मार्च  में हुई भारी बिकवाली। उस समय दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका में बॉन्ड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी ने निवेशकों का भरोसा कमजोर कर दिया था। 

अप्रैल से निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजारों पर बढ़ा 
इसके बाद, अप्रैल में भारतीय इक्विटी में एफपीआई ने 4,223 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। भारतीय बाजार के प्रति यहीं से विदेशी निवेशकों का रुझान बदला। पिछले महीने में एनएसडीएल के आंकड़ों से पता चला कि एफपीआई ने मार्च में 3,973 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। जनवरी में उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये और फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे थे। बीते समय में लगातार बिकवाली के बाद अप्रैल में एफपीआई ने खरीदारी की। मई में भी अब तक वे शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। यह बदलाव भारत की अर्थव्यवस्था में निवेशकों के लौटते भरोसो को दर्शाता है।


डिफेंस, रियल एस्टेट और कैपिटल मार्केट में बढ़त दर्ज की गई 
पिछले सप्ताह शेयर बजारों में तेजी रही। निफ्टी में 4.2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि सेंसेक्स 2875 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। सभी प्रमुख सेक्टर्स (क्षेत्रीय सूचकांक) ने अच्छी बढ़त देखने को मिली , लेकिन डिफेंस (रक्षा), रियल एस्टेट (अचल संपत्ति) और कैपिटल मार्केट (पूंजी बाजार) सेक्टर सबसे आगे रहे। डिफेंस सेक्टर में 17 प्रतिशत की बढ़त हुई, कैपिटल मार्केट 11.50 प्रतिशत बढ़ा और रियल एस्टेट में 10.85 प्रतिशत की तेजी देखी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed