फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign Investors: broke record of 20 months investment, highest since December 2020

Foreign Investors : विदेशी निवेशकों ने 20 माह के निवेश का तोड़ रिकॉर्ड, दिसंबर 2020 के बाद सबसे ज्यादा

Sat, 27 Aug 2022 05:02 AM IST
योगेश साहू अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Aug 2022 05:02 AM IST
सार

टीसीएस में 20.9 अरब डॉलर का निवेश है। कोटक बैंक में 17.3 अरब डॉलर, एक्सिस बैंक में 12.1 अरब डॉलर है। निफ्टी के बाकी 40 शेयरों में 137 अरब डॉलर का निवेश है। निफ्टी के कुल शेयरों में निवेश 402 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
Foreign Investors: broke record of 20 months investment, highest since December 2020
निवेश करना जरूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शेयर बाजार में 20 माह का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस महीने में शुद्ध रूप से 47,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले दिसंबर, 2020 में 62,016 करोड़ निवेश किया था। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्तूबर से लगातार पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशकों ने इस साल जुलाई में 5,000 करोड़ के निवेश से वापसी की। विश्लेषकों का कहना है कि अक्तूबर से बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण एफआईआई की निकासी थी। जुलाई से इनकी वापसी से बाजार भी वापसी कर के 60 हजार के करीब आ गया है।

विज्ञापन


2020 के बाद से चार बड़े निवेश
निवेश रकम (करोड़ में)
अगस्त, 2020 47,080
नवंबर, 2020 60,358
दिसंबर, 2020 62,016
जनवरी, 2021 25,787

2020 के बाद से चार बड़ी निकासी
निकासी रकम (करोड़ में)
मार्च, 2020 61,973
मार्च, 2021 41,123
मई, 2021 39,993
जून, 2021 50,203

रिलायंस इंडस्ट्रीज में 10.28 फीसदी का निवेश
एफआईआई के कुल निवेश का 46 फीसदी हिस्सा केवल 10 कंपनियों में है। रिलायंस में 59.4 अरब डॉलर निवेश है। यह कुल निवेश का 10.28 फीसदी है। एचडीएफसी बैंक में 43.4 अरब डॉलर और एचडीएफसी लि में 34.4 अरब डॉलर है। आईसीआईसीआई बैंक में 33.7 अरब डॉलर और इंफोसिस में 25.5 अरब डॉलर है।
विज्ञापन


टीसीएस में 20.9 अरब डॉलर का निवेश
टीसीएस में 20.9 अरब डॉलर का निवेश है। कोटक बैंक में 17.3 अरब डॉलर, एक्सिस बैंक में 12.1 अरब डॉलर है। निफ्टी के बाकी 40 शेयरों में 137 अरब डॉलर का निवेश है। निफ्टी के कुल शेयरों में निवेश 402 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed