फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign exchange reserves fell by $ 4.3 billion to $ 690 billion, RBI released data

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर पर, आरबीआई ने जारी किए आंकड़

Fri, 29 Aug 2025 06:29 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 29 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अगस्त को समाप्त हफ्ते के दौरान 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं स्वर्ण भंडार 665 मिलियन डॉलर घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
Foreign exchange reserves fell by $ 4.3 billion to $ 690 billion, RBI released data
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 1.488 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cashless Treatment: अस्पतालों में कैशलेस इलाज से जुड़ा विवाद सुलझा, एएचपीआई और बजाज आलियांज के बीच बनी सहमति

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई गिरावट

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.652 अरब डॉलर घटकर 582.251 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने का भंडार घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 665 मिलियन डॉलर घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया। साथ ही स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 46 मिलियन डॉलर घटकर 18.736 अरब डॉलर रह गए। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 23 मिलियन डॉलर घटकर 4.731 अरब डॉलर रह गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed