फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes Report : The wealth of 44 founders decreased by 96 billion dollar in a year

Unicorn : 44 संस्थापकों की संपत्ति एक साल में 96 अरब डॉलर घटी, इन्हें सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

Wed, 22 Feb 2023 05:11 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Feb 2023 05:11 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टार्टअप फंडिंग में पिछले एक साल से जारी किल्लत और क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से इन संस्थापकों की संपत्ति में गिरावट आई है। इन 44 संस्थापकों में 12 चीन के हैं, जिन्हें अपनी सरकार की ओर से टेक कंपनियों पर सख्ती बरतने की वजह से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Forbes Report : The wealth of 44 founders decreased by 96 billion dollar in a year
बायजू रवींद्रन। - फोटो : Twitter

विस्तार

दुनियाभर के यूनिकॉर्न के 44 संस्थापकों की संपत्ति में एक साल में 96 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च, 2022 तक इन संस्थापकों की कुल संपत्ति 190 अरब डॉलर थी। यह घटकर अब 94 अरब डॉलर रह गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टार्टअप फंडिंग में पिछले एक साल से जारी किल्लत और क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से इन संस्थापकों की संपत्ति में गिरावट आई है। इन 44 संस्थापकों में 12 चीन के हैं, जिन्हें अपनी सरकार की ओर से टेक कंपनियों पर सख्ती बरतने की वजह से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वेंचर कैपिटल फर्म मेनलो वेंचरर्स के पार्टनर मैट मर्फी का कहना है कि यह दुनियाभर के लिए कठिन दौर है। मौजूदा हालात में यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि किसी कंपनी की वास्तविक संपत्ति कितनी है। इसके अलावा, वैश्विक मंदी की आशंका से फंडिंग में आ रही दिक्कतों की वजह से कई यूनिकॉर्न अपने मूल्यांकन में भी कटौती कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें सबसे ज्यादा हुआ नुकसान
नाम कंपनी गिरावट अब संपत्ति
गुइलाउस पोसाज चेकआउट डॉट कॉम 15.8 7.2
निक स्टोरोंस्की रिवोलूट 3.8 3.3
विक्टर जैकबसन क्लारना 3.4 0.6
कैमरन विंकलेवोस जेमिनी 2.9 1.1
टेलर विंकलेवोस जेमिनी 2.9 1.1
क्लिफ ओबर्ट कैनवा 2.9  3.6
मेलानी पर्किंस कैनवा 2.9 3.6
नुकसान: मार्च 2022 से अब तक, गिरावट एवं सपत्ति अरब डॉलर में।

     


इनकी दौलत स्वाहा
फोर्ब्स के मुताबिक, एक साल पहले अरबों डॉलर के मालिक तीन उद्योगपतियों की संपत्ति घटकर शून्य हो गई है। एफटीएक्स के सैम बैंकमैन फ्राइड को 24 अरब डॉलर, एफटीएक्स के ही गैरी वैंग को 5.9 अरब डॉलर और डिजिटल करेंसी ग्रुप के बैरी सिलबर्ट को 3.2 अरब डॉलर की चपत लगी है।

12 संस्थापक अब नहीं रहे अरबपति
संपत्ति में गिरावट से एफटीएक्स के सैम बैंकमैन फ्राइड समेत 12 संस्थापक अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। इनकी कुल संपत्ति में 44.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है।


बायजू संस्थापकों को भी चपत
फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया की सबसे मूल्यांकन वाली एडटेक कंपनी बायजू के संस्थापकों बायजू रवींद्रन व दिव्या गोकुलनाथ की कुल संपत्ति एक साल पहले 3.6 अरब डॉलर थी। यह अब 31 फीसदी या 1.1 अरब डॉलर घटकर 2.5 अरब डॉलर रह गई है। बायजू रवींद्रन के छोटे भाई रिजू रवींद्रन की दौलत 26 फीसदी घटकर एक अरब डॉलर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed