फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes India Rich List 2021 know about new entrants in Hindi

Forbes India Rich List 2021: शीर्ष 100 अमीरों में शामिल हुए छह नए नाम, जानिए इनके बारे में

Thu, 07 Oct 2021 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Oct 2021 08:33 PM IST
सार

फोर्ब्स इंडिया की ओर से जारी साल 2021 के 100 शीर्ष अमीर व्यक्तियों की सूची जारी हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, इस लिस्ट में इस साल छह नए नाम जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Forbes India Rich List 2021 know about new entrants in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस लिस्ट में जगह बनाने वाले छह नए भारतीयों में पहला नाम इंदर जयसिंघानी का है। पॉलीकैब इंडिया के सीएमडी (चेयरमैन और प्रबंध निदेशक) जयसिंघानी को इस लिस्ट में 57वां स्थान दिया गया है। उनकी संपत्ति 3.6 बिलियन डॉलर है। इसके बाद डॉ. लाल पैथलैब्स के सीएमडी अरविंद लाल का नाम है। उन्हें इस सूची में 87वां स्थान दिया गया है। अरविंद लाल की संपत्ति 2.55 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन


तीसरा नाम अशोक बूब का है, जिनको इस सूची में 93वां स्थान दिया गया है। क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक अशोक की संपत्ति 2.3 बिलियन डॉलर है। इसके बाद 97वें स्थान पर दीपक मेहता हैं। दीपक नाइट्राइट के चेयरमैन मेहता की संपत्ति 2.05 बिलियन डॉलर है। पांचवां नाम प्रीम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बजरंगलाल टपारिया का है। टपारिया की संपत्ति 1.95 बिलियन डॉलर है।  
विज्ञापन


इस सूची में जगह बनाने वाले छठे नए व्यक्ति का नाम योगेश कोठारी है। एल्किल एमाइन्स केमिकल्स के प्रबंध निदेशक कोठारी को इस सूची में 100वां स्थान मिला है और उनकी संपत्ति 1.94 बिलियन डॉलर है। महामारी के दूसरे साल में भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति में 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इस सूची में शामिल 100 लोगों की कुल संपत्ति 775 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed