फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol diesal price: for the first time in this year petrol prices rise by 21 paise

साल की शुरुआत में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में यह हुई कीमत

Mon, 07 Jan 2019 11:14 AM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Mon, 07 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesal price: for the first time in this year petrol prices rise by 21 paise
साल की शुरुआत में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। तेल कंपनियों ने इन दोनों उत्पादों की कीमतों में 8 से 22 पैसे की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में की गई है। वहीं डीजल के दाम मात्र 8 पैसे बढ़े हैं। 
विज्ञापन


अगर बात करें पेट्रोल की तो तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे की और चेन्नई में 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें सोमवार को क्रमश: 68.50 रुपये, 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज गईं है। वहीं डीजल के दाम चारों महानगरों में 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। 
विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते यह इजाफा हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका थमने के बाद तेल के दाम फिर से 55 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वायदा बाजार में भी बढ़े भाव

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 57.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।  वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 48.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed