फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   for opening kirana store, restaurants, not much licence needed in few months

किराना स्टोर-रेस्टोरेंट खोलने के लिए नहीं लेने होंगे ज्यादा लाइसेंस

Thu, 20 Jun 2019 02:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 20 Jun 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
for opening kirana store, restaurants, not much licence needed in few months
- फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार जल्द ही किराना स्टोर या फिर रेस्टोरेंट खोलने जा रहे कारोबारियों को नई सौगात देने पर विचार कर रही है। इसके अनुसार जल्द ही ऐसे कारोबारियों को अपना व्यापार शुरू करने के लिए ज्यादा लाइसेंस नहीं लेने पड़ेंगे। 

विज्ञापन

लेने पड़ती हैं 28 तरह की मंजूरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल किराना स्टोर को खोलने से पहले 28 तरह की अलग-अलग मंजूरी और लाइसेंस लेने पड़ते हैं। वहीं ढाबा या फिर रेस्टोरेंट खोलने से पहले 17 तरह के लाइसेंस लेना होता है। इसके बाद ही कोई भी अपना व्यापार शुरू कर सकता है। 

विज्ञापन

ईज ऑफ डूइंग को बढ़ावा देना मकसद

सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना चाहती है। इस लिए वो नियमों में ढील देना चाहती है, ताकि लोग आसानी से अपना खुद का कारोबार कर सकें। अभी ऐसे लोगों को लाइसेंस लेने या फिर उसका नवीनीकरण कराने में ही ज्यादा समय बीतता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किराना कारोबारियों को लेने पड़ते हैं यह लाइसेंस

किराना कारोबारियों को जो 28 लाइसेंस लेने पड़ते हैं उनमें प्रमुख तौर पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन के अलावा शॉप्स एंड इस्टैबलिशमेंट्स एक्ट, इनसेक्टिसाइड्स और नाप-तौल विभाग से मंजूरी लेना आवश्यक है। वहीं रेस्टोरेंट खोलने से पहले 17 लाइसेंस लेने पड़ते हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर फायर डिपार्टमेंट से एनओसी, बोर्ड लगाने की मंजूरी, नगर निगम या फिर पालिका से मंजूरी, संगीत बजाने के लिए लाइसेंस और फूड रेग्यूलेटर से एफएसएसएआई से मंजूरी शामिल हैं। वहीं चीन या सिंगापुर जैसे देशों में रेस्टोरेंट खोलने के लिए चार तरह की मंजूरी लेनी पड़ती हैं। 

हथियार लेना ज्यादा सरल

जहां हथियार खरीदने से पहले लाइसेंस लेने के लिए केवल 13 डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं, वहीं सैंडविच बेचने वाले रेस्टोरेंट को 24 अलग-अलग तरह के डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते हैं। 

नहीं कराना पड़ेगा लाइसेंस का नवीनीकरण

सरकार का कहना है कि वो नियमों में जो ढील देने जा रही है, उसमें रेस्टोरेंट या फिर किराना स्टोर को अपने लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed