फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Sitharaman stresses on building awareness among people to curb cyber fraud

Sitharaman: 'तकनीक तेज दौड़ने वाला जानवर; इस पर लगाम जरूरी', साइबर धोखाधड़ी पर वित्त मंत्री ने दी ये सलाह

Thu, 23 Nov 2023 02:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 Nov 2023 02:30 PM IST
विज्ञापन
FM Sitharaman stresses on building awareness among people to curb cyber fraud
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीके पर अपनी राय रखते हुए तकनीक को ऐसा जानवर बताया जो आपसे तेज चलता और दौड़ता है। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे में यह जरूरी है कि इसकी लगाम आपके हाथ में रहे। वित्त मंत्री ने गुरुवार को कहा कि साइबर धोखाधड़ी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने और घोटालेबाजों को सिस्टम से खिलवाड़ करने से रोकने के लिए तकनीक की बागडोर अपने हाथों में लेने की जरूरत है। 

विज्ञापन


'डेट विद टेक' कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के ऐसे मामलों जहां लोगों को फोन कॉल या एसएमएस के माध्यम से ठगा जाता है, को रोकने के लिए सरकार समय-समय पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा करती है। आरबीआई भी अपनी प्रणालियों की समीक्षा करता है। बीमा कंपनियां भी अपने सिस्टम की समीक्षा करती हैं। वित्त मंत्री ने कहा, 'हम लगातार वही कर रहे हैं जिसकी जरूरत है। जब तक जागरूकता नहीं आएगी, जब तक हम लोगों के मन में यह सतर्कता पैदा नहीं करेंगे कि उन्हें फोन पर कही गई किसी भी बात पर नहीं चलना चाहिए। तब तक खतरा रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूक्ष्म स्तर पर इस बात को लेकर चिंता है कि लोगों को रैंडम कॉल आ रहे हैं, जिससे वे ऐसी स्थिति में फंस रहे हैं जहां उन्हें पैसे का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, 'जो लोग सिस्टम के साथ खिलवाड़ करते हैं, वे शायद तकनीक के इस्तेमाल और दुरुपयोग के मामले में हमसे एक पायदान आगे हैं। इस पर बहुत काम करने की जरूरत है। यह एक कभी न खत्म होने वाला खेल है क्योंकि तकनीक एक ऐसा जानवर है जो आपसे बहुत आगे चलता और दौड़ता है। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इसकी लगाम आपके हाथ में रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि बड़े संस्थानों खासकर  संवेदनशील संस्थानों के पास पर्याप्त तकनीक और टीमें होनी चाहिए जो रोजमर्रा के आधार पर पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित हों, और यह जांचते हों कि उनका फायरबॉल काम के लिए तैयार है या नहीं।


उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थान, बैंक और बीमा कंपनियां जागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। वे लोगों को बता रही हैं कि कृपया किसी भी फोन करने वाले पर तब तक भरोसा न करें जब तक कि आपके पास यह सुनिश्चित करने का अपना तरीका न हो कि जो आपसे बात कर रहा है, वह सही व्यक्ति है। सीतारमण ने कहा, ''भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है, हम एक ऐसे मुकाम पर हैं जहां हम पहले की तुलना में अब पूरी तरह डिजिटल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed