{"_id":"574d72764f1c1b7d2810a156","slug":"fm-jaitley-invites-japanese-investor-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली ने जापानी निवेशकों से किया बेहतर कारोबारी माहौल देने का वादा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
जेटली ने जापानी निवेशकों से किया बेहतर कारोबारी माहौल देने का वादा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी निवेशकों को आकर्षित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संरचनात्मक और बाजारोन्मुख सुधारों में बढ़ोत्तरी का वादा किया। साथ ही उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के लिए कदम उठाने का भी वादा किया, जिससे आर्थिक विकास में तेजी लाई जा सके और मौजूदा 7.6 फीसदी के ग्रोथ स्तर से आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कर ढांचे को और सरल, उम्मीद के अनुरूप और स्थिर बनाने के लिए उसमें भी सुधार का वादा किया। निक्केई द्वारा आयोजित ‘द फ्यूचर ऑफ एशिया’ सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में वैश्विक मंदी के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रही प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन
पिछले दो सालों में भारत की वृद्घि दर क्रमश: 7.2 फीसदी और 7.6 फीसदी रही। वैश्विक मंदी होने के बावजूद ऐसा हुआ। इस मंदी का भारत में कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ा। जेटली अभी निवेश आकर्षित करने के लिए 6 दिवसीय जापान दौरे पर हैं।
विज्ञापन