स्पाइसजेट का धमाकेदार ऑफर, 888 में करें हवा की सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो बजट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने त्योहारों के दौरान किराये में विशेष ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत एयरलाइंस घरेलू गंतव्यों के लिये न्यूनतम 888 रुपए और विदेशी गंतव्यों के लिये 3,699 रुपए किराया लेगी।
यह पेशकश सीमित अवधि के लिये है। स्पाइसजेट की विज्ञप्ति के अनुसार पेशकश के तहत टिकट की बुकिंग आज से लेकर सात अक्टूबर तक की जा सकती है और यात्रा 8 नवंबर 2016 से अगले साल 13 अप्रैल 2017 तक की जा सकेगी।
इस पेशकश के तहत सीटों की उपलब्धता सीमित है और पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर होगी।
सभी माध्यमों से की जा सकेगी बुकिंग
घरेलू गंतव्यों में बेंगलुरू-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई आदि हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चेन्नई-कोलंबो जैसे मार्ग हैं। कंपनी सेल के तहत सीटों की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर कर रही है।
बुकिंग स्पाइसजेट की वेबसाइट के अलावा अन्य चैनलों के माध्यम से भी की जा सकेगी। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ संयुक्त नहीं किया जा सकता है और न ही ग्रुप बुकिंग्स पर यह ऑफर मिलेगा।
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पाइसजेट से पहले एयर एशिया ने भी सस्ते हवाई सफर की पेशकश की थी।