फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Five medical devices including oximeters will be cheaper

केंद्र सरकार ने दी राहत: ऑक्सीमीटर सहित पांच चिकित्सा उपकरण सस्ते होंगे

Wed, 14 Jul 2021 07:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 07:39 AM IST
सार

कोविड-19 संकट को देखते हुए इन उत्पादों की कीमतें घटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नई दरें 20 जुलाई, 2021 से लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Five medical devices including oximeters will be cheaper
oximeter - फोटो : istock

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को ऑक्सीमीटर व डिजिटल थर्मामीटर सहित पांच चिकित्सा उपकरणों पर अधिकतम ट्रेड मार्जिन 70 फीसदी तय कर दिया है। यह कदम महामारी को देखते हुए कीमतें घटाने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने बताया कि ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, बीपी मॉनिटर, नेबुलाइजर और डिजिटल थर्मामीटर पर ट्रेड मार्जिन की अधिकतम सीमा 70 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन


एनपीपीए ने ट्वीट कर बताया कि अभी इन उपकरणों पर 3-709 फीसदी तक मार्जिन होता है। कोविड-19 संकट को देखते हुए इन उत्पादों की कीमतें घटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नई दरें 20 जुलाई, 2021 से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड मार्जिन किसी उत्पाद की वास्तविक खरीद और वितरकों द्वारा उसके अंतिम बिक्री मूल्य के बीच का अंतर होता है। यह सीमा 70 फीसदी तय होने से वितरक अब 100 रुपये के उत्पाद को अधिकतम 170 रुपये तक ही बेच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed