फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fiscal deficit in Apr-Aug at 27 pc of full-year target: Govt data, Updates on current account deficit

Deficit: अप्रैल से अगस्त के बीच राजकोषीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य का 27% रहा, चालू खाता घाटे में इजाफा

Mon, 30 Sep 2024 08:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Sep 2024 08:49 PM IST
सार

Deficit: अगस्त तक चार महीनों में केंद्र सरकार का कुल व्यय 16.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 34.3 प्रतिशत रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह व्यय बजट अनुमान का 37.1 प्रतिशत था।

विज्ञापन
Fiscal deficit in Apr-Aug at 27 pc of full-year target: Govt data, Updates on current account deficit
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य का 27 प्रतिशत तक पहुंच गया। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल मिलाकर राजकोषीय घाटा- व्यय और राजस्व के बीच का अंतर - अगस्त के अंत तक 4,35,176 करोड़ रुपये था। 2023-24 की इसी अवधि में यह घाटा बजट अनुमान (बीई) का 36 प्रतिशत था।

विज्ञापन


केंद्रीय बजट में सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.9 प्रतिशत पर लाने का अनुमान जताया है। 2023-24 में यह घाटा जीडीपी का 5.6 प्रतिशत था। कुल मिलाकर, सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे को 16,13,312 करोड़ रुपये तक सीमित रखना है।
विज्ञापन


2024-25 के पहले पांच महीनों के लिए केंद्र सरकार के राजस्व-व्यय के आंकड़ों का खुलासा करते हुए, सीजीए ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए शुद्ध कर राजस्व 8.7 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 33.8 प्रतिशत रहा। जुलाई 2023 के अंत तक शुद्ध कर राजस्व संग्रह 34.5 प्रतिशत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त तक चार महीनों में केंद्र सरकार का कुल व्यय 16.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 34.3 प्रतिशत रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह व्यय बजट अनुमान का 37.1 प्रतिशत था।

कुल व्यय में से 13,51,367 करोड़ रुपये राजस्व खाते में और 3,00,987 करोड़ रुपये पूंजी खाते में थे। कुल राजस्व व्यय में से 4,00,160 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए थे। राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और राजस्व के बीच का अंतर है। यह सरकार की कुल उधारी का संकेतक है।

चालू खाता घाटे में भी इजाफा

दूसरी ओर, भारत का चालू खाता घाटा अप्रैल-जून में मामूली रूप से बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद का 1.1 प्रतिशत हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि देश का चालू खाता घाटा अप्रैल-जून 2024 में मामूली रूप से बढ़कर 9.7 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 1.1 प्रतिशत हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 8.9 अरब डॉलर या एक प्रतिशत था।

देश की ताकत को दर्शाने वाला यह महत्वपूर्ण आंकड़ा, इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद के 0.5 प्रतिशत के अधिशेष के बाद आया है।

रिजर्व बैंक ने चालू खाता घाटे में साल-दर-साल बढ़ोतरी का कारण वस्तु व्यापार घाटे में वृद्धि को बताया है, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 65.1 बिलियन अमरीकी डॉलर दर्ज किया गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 56.7 बिलियन अमरीकी डॉलर था।

आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान शुद्ध सेवा प्राप्तियां एक वर्ष पूर्व के 35.1 अरब डॉलर से बढ़कर 39.7 अरब डॉलर हो गईं। साथ ही, कंप्यूटर सेवाओं, व्यापार सेवाओं, यात्रा सेवाओं और परिवहन सेवाओं में वृद्धि देखी गई।



हालांकि, आरबीआई ने कहा कि शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तीव्र गिरावट आई है और यह पहली तिमाही के दौरान एक साल पहले के 15.7 अरब डॉलर से घटकर 0.9 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed