फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fiscal deficit crosses Rs 9 lakh crore reaches 50.7 percent of budget estimate by November

Budget: राजकोषीय घाटा नौ लाख करोड़ रुपये के पार, नवंबर तक बजट अनुमान के 50.7 फीसदी पर पहुंचा

Sat, 30 Dec 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 06:20 AM IST
सार

सरकार को नवंबर तक कुल 17.4 लाख करोड़ का राजस्व मिला है, जो बजट अनुमान का 64.3 फीसदी है। इसमें 14.35 लाख करोड़ रुपये शुद्ध रूप से कर राजस्व है। 2.84 लाख करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व है और 25,463 करोड़ रुपये अन्य मदों से है।

विज्ञापन
Fiscal deficit crosses Rs 9 lakh crore reaches 50.7 percent of budget estimate by November
अर्थव्यवस्था। - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर अंत तक पूरे साल के बजट अनुमान का 50.7 फीसदी हो गया है। रुपये में यह 9.06 लाख करोड़ है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 की समान अवधि में यह 58.9 फीसदी था। सरकार ने 2023-24 के लिए 17.86 लाख करोड़ के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया है। यह जीडीपी के अनुपात में 5.9 फीसदी होगा। सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक इसे घटाकर 4.5 फीसदी पर लाना है।

विज्ञापन

17.4 लाख करोड़ रुपये का मिला राजस्व
सरकार को नवंबर तक कुल 17.4 लाख करोड़ का राजस्व मिला है, जो बजट अनुमान का 64.3 फीसदी है। इसमें 14.35 लाख करोड़ रुपये शुद्ध रूप से कर राजस्व है। 2.84 लाख करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व है और 25,463 करोड़ रुपये अन्य मदों से है।

विज्ञापन

58.9%के स्तर पर पहुंचा खर्च
आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच कुल 26.52 लाख करोड़ रुपये खर्च किया है। यह 2023-24 के बजट अनुमान का 58.9 फीसदी है। कुल खर्च में से 20.66 लाख करोड़ रुपये राजस्व खातों पर और 5.85 लाख करोड़ रुपये पूंजी खातों पर खर्च हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed