फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fintech will have to play a big role for financial inclusion, DFS gave this advice

Fintech: वित्तीय समावेशन के लिए फिनटेक को निभानी होगी बड़ी भूमिका, डीएफएस ने दी यह सलाह

Mon, 07 Jul 2025 06:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 07 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए फिनटेक कंपनियों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनियों को ऑफलाइन भुगतान समाधानों और एआई जैसी तकनीकि का उपयोग करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Fintech will have to play a big role for financial inclusion, DFS gave this advice
फिनटेक सेक्टर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए फिनटेक कंपनियों को ऑफलाइन भुगतान समाधानों पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने वित्तीय समावेशन और फिनटेक पर सीआईआई शिखर सम्मेलन में यह बात कही। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BRICS: ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला शाखा की 'WISE' पहल; आधी आबादी को मिलेगा वैश्विक मंच

विज्ञापन

वित्तीय समावेशन और फिनटेक कंपनियां 

वित्तीय समावेशन, वित्तीय उत्पादों और सेवाओं को सभी व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध और किफायती बनाने के प्रयास से है। फिनटेक कंपनियां, या वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां, वित्तीय सेवाओं को प्रदान करने और बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता सुविधा के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल करें

नागराजू ने कहा कि फिनटेक को उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी तकनीकि का उपयोग भी बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आज के समय में वित्तीय समावेशन को वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन का एक प्रमुख कारक माना जा रहा है।

उपभोक्ता संरक्षण पर ध्यान दें

सचिव ने कहा कि कंपनियों को उपभोक्ता संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आपके प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के साथ कोई अन्याय न हो, उनकी शिकायतों का समय पर समाधान हो और वे पूरी तरह से संरक्षित रहें।

सतत विकास लक्ष्यों में सात वित्तीय समावेशन से जुड़े हुए

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (यूएन एसडीजी) में से सात सीधे वित्तीय समावेशन से जुड़े हैं। इससे बैंकिंग सेवाओं से वंचित और कम सुविधा प्राप्त आबादी के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में सुधार के महत्व का पता चलता है।

जन धन योजना से 99 प्रतिशत वयस्कों के बैंक खाते खोले गए

नागराजू ने भारत में वित्तीय समावेशन की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी दी। ग्लोबल फिनडेक्स डेटाबेस के अनुमान के अनुसार 2014 से पहले केवल 35 प्रतिशत वयस्कों के पास बैंक खाते तक पहुंच थी। वित्तीय पहुँच में सुधार के लिए 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) शुरू की गई थी। आज देश में 99 प्रतिशत वयस्कों के पास बैंक खाते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए भारतीयों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed