फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WISE initiative of the women's wing of the BRICS Chamber of Commerce and Industry

BRICS: ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला शाखा की 'WISE' पहल; आधी आबादी को मिलेगा वैश्विक मंच

Mon, 07 Jul 2025 05:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 07 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

इनोवेशन, विज्ञान और एंटरप्रेन्योरशिप में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई ने WISE पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य ब्रिक्स देशों में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) और उद्यम क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
WISE initiative of the women's wing of the BRICS Chamber of Commerce and Industry
ब्रिक्स सीसीआई WE (WISE) लोगो - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला सशक्तिकरण शाखा (ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई) ने वैश्विक स्तर पर एक महत्वकांक्षी पहल शुरू की है। इसका नाम है WISE, इनोवेशन, विज्ञान और एंटरप्रेन्योरशिप में महिलाएं। इसकी घोषणा ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन की वार्षिक पूर्ण बैठक में की गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BRICS: कमजोर कड़ी से सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बना भारत, जीडीपी की वृद्धि में साथी देशों को पीछे छोड़ा

विज्ञापन

डब्ल्यूआईएसई का उद्देश्य 

इसका उद्देश्य ब्रिक्स देशों में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) और उद्यम क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह पहल इनोवेशन और सहयोग, वित्तीय पहुंच और नीति वकालत के तीन मूल स्तंभों पर आधारित है। WISE मंच उभरती तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगा। यह वैश्विक मेंटरशिप नेटवर्क विकसित करने, समावेशी इनोवेशन को बढ़ावा देने, नीतिगत सुधार की वकालत करने और महिलाओं के लिए वित्तीय पहुंच सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख संगठनों का सहयोग 

इस पहल को  मुल्हेरेस इंस्पिराडोरस, स्कोल्कोवो महिला फोरम, शीएटवर्क और फोर सेंटर फॉर पॉलिटिकल लीडरशिप एंड गवर्नेंस (एफसीपीएलजी) सहित प्रमुख संगठनों के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। ब्रिक्स सीसीआई ने सतत आर्थिक विकास और लैंगिक समानता को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए डब्ल्यूबीए ब्राजील चैप्टर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।



WISE के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में पूर्व ब्रिक्स शेरपा राजदूत संजय भट्टाचार्य, ब्रिक्स डब्ल्यूबीए ब्राजील की अध्यक्ष मोनिका मोंटेरो, दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स डब्ल्यूबीए अध्यक्ष लेबोगांग ज़ुलु, ब्रिक्स सीसीआई के महानिदेशक बीबीएल मधुकर, ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई की अध्यक्ष रूबी सिन्हा, थिंक स्टार्टअप के सह-संस्थापक संजीव शिवेश और तकनीकी नीति विशेषज्ञ मोनिका मघामी शामिल हैं।

इसका उद्देश्य चुनौतियों की पहचान करना है- रूबी सिन्हा

ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई की अध्यक्ष रूबी सिन्हा ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रणालीगत और नियामक चुनौतियों की पहचना करना है। साथ ही ब्रिक्स+ देशों में इनोवेशन और उद्यम में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सक्षम नीतियों और सुधारों की वकालत करना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed