{"_id":"68e07e5c7771039d7e0cd85b","slug":"finfluencers-trusted-by-93-percentage-investors-sebi-survey-shows-youtube-emerges-as-top-platform-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fininfluencer: फिनफ्लूएंसर्स पर भरोसा जताते हैं 93 फीसदी निवेशक, सेबी का सर्वे- यूट्यूब सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fininfluencer: फिनफ्लूएंसर्स पर भरोसा जताते हैं 93 फीसदी निवेशक, सेबी का सर्वे- यूट्यूब सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्
Sat, 04 Oct 2025 07:25 AM IST
शिवम गर्ग
अजीत सिंह
अजीत सिंह
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:25 AM IST
सार
Investors Trust Survey: सेबी के सर्वे में खुलासा हुआ कि 93 फीसदी निवेशक फिनफ्लूएंसर्स की सलाह को मानते हैं। 91% निवेशक यूट्यूब का उपयोग करते हैं, जबकि 64% इंस्टाग्राम और 61% फेसबुक पर निवेश जानकारी पाते हैं।
विज्ञापन
सेबी
- फोटो : PTI
विस्तार
निवेश करने के तमाम विकल्पों और सलाह देने वाले प्लेटफॉर्मों की भरमार के बावजूद 93 फीसदी निवेशक फिनफ्लूएंसर्स यानी वित्तीय राय देने वाले इन्फ्लूएसंर्स को विश्वसनीय मानते हैं। सात फीसदी ऐसे हैं जो बिल्कुल विश्वसनीय नहीं मानते हैं। सेबी के सर्वे में पता चलता है कि डिजिटल सहकर्मी समूह प्रतिभूति बाजार में उत्पादों की जानकारी वाले शीर्ष साधन बने हुए हैं।
विज्ञापन
सर्वे में कहा गया है कि 62 फीसदी निवेशक कुछ या अधिकांश निवेश का निर्णय फिनप्लूएंसर्स की सिफारिशों के आधार पर लेते हैं। फिनफ्लूएंसर्स को फॉलो करने के लिए सबसे ज्यादा 91 फीसदी निवेशक यूट्यूब का उपयोग करते हैं। 64 फीसदी इंस्टाग्राम का 61 फीसदी फेसबुक पर जाते हैं। 11 फीसदी ट्विटर व केवल चार फीसदी लिंक्डइन पर जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Biz Updates: पारिवारिक कार्यालयों के लिए नियामक ढांचा नहीं बनेगा, अदाणी समूह की एसीसी पर ₹23 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
प्रतिभूतियों के लिए जानकारी जुटाने के निवेशकों के सामान्य साधन में 59 फीसदी दोस्त, परिवार व सहकर्मी का योगदान होता है। सोशल मीडिया का योगदान 56 फीसदी होता है। ऑनलाइन निवेश के साधन जैसे टेलीग्राम, फेसबुक और रेडिट का 34 फीसदी निवेशक उपयोग करते हैं।
जोखिम व रिटर्न की चिंता अधिक
जो लोग निवेश करना चाहते हैं वे प्रतिभूति बाजार के उत्पाद जटिलता और जोखिम एवं रिटर्न की चिंता से भरे हैं। इनकी मुख्य चिंताओं में नुकसान का डर, सीमित ज्ञान और पहुंच के साथ वित्तीय संस्थानों में कम विश्वास शामिल हैं। जो निवेश करने की इच्छा रखते हैं उनमें बाजार के जोखिमों के कारण पैसा खोने का डर है, खासकर स्टॉक में। जोखिमों के कारण 79 फीसदी को लगता है कि पैसा चला जाएगा। 67 फीसदी रिटर्न व प्रदर्शन की अनिश्चितता को लेकर चिंतित होते हैं।
ये भी पढ़ें:- Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर घटकर $700.23 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े
36 फीसदी निवेशकों को सही ज्ञान
सर्वे के अनुसार, केवल 36 फीसदी निवेशकों को बाजार के बारे में मध्यम से उच्च स्तर का ज्ञान है। यह स्थिति वहां है जहां बाजार की ज्यादा पहुंच है। 50 फीसदी निवेशकों को कम जानकारी है। उत्पाद कैसे काम करता है, इस बारे में 28 फीसदी को कोई जानकारी नहीं है। 27 फीसदी को यह नहीं पता कि निवेश कैसे शुरू करना है। जानकारी के लिए बहुत सारे साधन होने से 20 फीसदी लोग निवेश को लेकर भ्रम में रहते हैं।