{"_id":"65d695ad413d11047d003e14","slug":"financial-regulators-stop-unauthorized-loan-distribution-online-apps-nirmala-sitharaman-strict-instructions-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitharaman: ऑनलाइन एप से अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगाम लगाएं वित्तीय नियामक, निर्मला सीतारमण ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sitharaman: ऑनलाइन एप से अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगाम लगाएं वित्तीय नियामक, निर्मला सीतारमण ने दिए सख्त निर्देश
Thu, 22 Feb 2024 06:00 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:00 AM IST
सार
इन मुद्दों में एकसमान केवाईसी मानदंड तय करना, वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी रिकॉर्ड की अंतर-उपयोगिता और केवाईसी प्रक्रिया का सरलीकरण व डिजिटलीकरण शामिल है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई समेत विभिन्न वित्तीय नियामकों को ऑनलाइन एप के जरिये अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगाम लगाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीतारमण ने बुधवार को ‘वित्तीय स्थिरता व विकास परिषद’ (एफएसडीसी) की 28वीं बैठक में कहा, घरेलू और वैश्विक व्यापक वित्तीय स्थिति को देखते हुए उभरते जोखिमों का पता लगाने के लिए वित्तीय नियामक निरंतर निगरानी बनाए रखने के साथ सक्रिय रहें।
विज्ञापन
बैठक के बाद जारी बयान के मुताबिक, बैठक में गांधीनगर के गिफ्ट सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में से एक बनाने के लिए चल रहे अंतर-नियामकीय समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इन मुद्दों में एकसमान केवाईसी मानदंड तय करना, वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी रिकॉर्ड की अंतर-उपयोगिता और केवाईसी प्रक्रिया का सरलीकरण व डिजिटलीकरण शामिल है। इससे पहले सरकार ने दिसंबर में संसद को बताया था कि गूगल ने अप्रैल, 2021 और जुलाई, 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से धोखाधड़ी में लिप्त 2,500 से अधिक कर्ज वितरण एप को निलंबित किया है।
इन एप ने कई उधारकर्ताओं से पैसे ठगे हैं। बैठक में आरबीआई गवर्नर, सेबी प्रमुख, इरडा चेयरमैन, भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया बोर्ड के प्रमुख समेत अन्य मौजूद रहे।