फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Secretary Ajay Bhushan Pandey says Clear picture of April GST collections will come by June end

जून अंत तक मिलेगी अप्रैल माह के GST संग्रह की सही तस्वीर: वित्त सचिव

Thu, 14 May 2020 01:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 May 2020 01:22 PM IST
सार

  • अप्रैल के GST संग्रह के आंकड़े एक मई को जारी होने थे। 
  • सामान्य तौर पर सरकार जीएसटी संग्रह के आंकड़े किसी महीने में जुटाए गए कर के हिसाब से जारी करती है। 
  • समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद राजस्व संग्रह की सही तस्वीर 30 जून तक ही उभरकर सामने आएगी। 

विज्ञापन
Finance Secretary Ajay Bhushan Pandey says Clear picture of April GST collections will come by June end
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

वित्त सचिव अजय भूषण पांडेय ने कहा है कि अप्रैल माह के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के आंकड़ों पर सही तस्वीर 30 जून तक ही मिल पाएगी। पांच करोड़ रुपये तक के कारोबार वाली इकाइयों के लिए अप्रैल का जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा इसी तारीख तक है। 

विज्ञापन


सरकार ने मार्च में पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाले करदाताओं के लिए जीएसटी रिटर्न जमा कराने की समयसीमा 20 अप्रैल से 15 दिन बढ़ाकर पांच मई तक कर दी थी। इसके लिए उन्हें कोई विलंब शुल्क और जुर्माना नहीं देना होगा। यदि रिटर्न पांच मई के बाद 30 जून तक जमा कराया जाता है तो नौ फीसदी की दर से ब्याज लगेगा। 
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये तक के कारोबार वाली इकाइयों यदि जून की तय सीमा तक रिटर्न जमा कराती हैं तो उनपर कोई ब्याज नहीं लगेगा और विलंब शुल्क भी माफ कर दिया जाएगा। सामान्य तौर पर सरकार जीएसटी संग्रह के आंकड़े किसी महीने में जुटाए गए कर के हिसाब से जारी करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अप्रैल के आंकड़े एक मई को जारी होने थे। यह पूछे जाने पर कि अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े क्यों जारी नहीं किए गए हैं, पांडेय ने कहा कि, 'जीएसटी रिटर्न जमा करने की तारीख आगे बढ़ाई गई है। हमने कहा है कि रिटर्न जून तक जमा कराए जा सकते हैं। पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाले करदाताओं को भी अतिरिक्त समय मिला है।' 


उन्होंने कहा कि ऐसे में समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद राजस्व संग्रह की सही तस्वीर 30 जून तक ही उभरकर सामने आएगी। इसी वजह से हमने अब तक अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रिटर्न जमा करा दिया है उन्होंने जीएसटी का भुगतान भी कर दिया है। शेष के पास 30 जून तक का समय है। 30 जून के बाद ही राजस्व संग्रह पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed